बड़े अरमानों से खोला था रेस्टोरेंट कि जल्दी ही अमीर हो जाएंगे, 20 ही दिन में ऐसा नशा हिरण हुआ कि यह करना पड़ा

Updated on 18-10-2025 02:22 PM
नई दिल्ली: आजकल मीडिया में कारोबारियों के सक्सेस स्टोरी की काफी खबर आती रहती है। इसमें बताया जाता है कि महज कुछ हजार के निवेश से आज करोड़ों का कारोबार खड़ा कर दिया। इसी तरह की कहानी से प्रेरित होकर बेंगलुरु के एक नौजवान ने रेस्टोरेंट खोला। उन्हें लगता था कि वे बढ़िया खाना परोसेंगे, ग्राहक खुश होंगे और उनका नाम हो जाएगा। लेकिन महज 20 दिन में ही उसे ऐसी सबक मिली कि रेस्टोरेंट का शटर डाउन करना पड़ा।

युवाओं का सपना

कई युवाओं का सपना होता है कि वह कम उम्र में ही बढ़िया कारोबार जमाएंगे। इन दिनों युवाओं के बीच रेस्टोरेंट या खाने-पीने का बिजनेस खोलने का भी क्रेज है। वह सोचते हैं कि इससे वह लोकप्रिय व्यक्ति भी हो जाएगा। लेकिन इस सपने के पीछे एक कड़वी सच्चाई छिपी होती है, क्योंकि खाने का बिजनेस चलाना बहुत मुश्किल काम है। हाल ही में एक 22 साल के लड़के ने Reddit पर अपनी कहानी बताई कि कैसे उसका सपनों का रेस्टोरेंट, जिसे बनाने में महीनों की प्लानिंग और बचत लगी थी, खुलने के सिर्फ एक महीने के अंदर ही बंद हो गया।

रेस्टोरेंट खोलने में काफी हुआ निवेश

इस नौजवान लड़के की हमेशा से ही एक रेस्टोरेंट या कैफे खोलने की इच्छा थी। उसने छह महीने तक अच्छी जगह की तलाश की और आखिरकार उसे एक ऐसी जगह मिली जो कॉलेजों और हॉस्टलों के पास, यानी छात्रों के इलाके में थी। वहां लोगों की भीड़ बहुत थी, लेकिन किराया भी बहुत ज्यादा था, ₹30,000 हर महीने एक छोटी सी जगह के लिए। उसने सोचा कि छात्रों की भीड़ से यह किराया निकल जाएगा और उसने यह जगह ले ली। इसके बाद दो महीने तैयारी में लगे। बर्तन खरीदे, किचन सेट किया, बड़े-बड़े होर्डिंग छपवाए और सब कुछ तैयार किया। उसका घर वहां से 15 किमी दूर था, इसलिए उसने और उसके भाई ने पास में ही एक छोटा सा कमरा किराए पर ले लिया ताकि रोज़-रोज़ की लंबी यात्रा से बचा जा सके। आखिरकार, मई 2025 में रेस्टोरेंट खुल गया।

जल्दी ही समझ में आ गया

उसके शुरुआती कुछ दिन उम्मीद जगाने वाले थे। रोज़ाना ₹2,000 से ₹2,500 की बिक्री हो रही थी। लेकिन जल्द ही हकीकत सामने आ गई। सड़क के दूसरी तरफ एक बहुत पुराना और मशहूर रेस्टोरेंट था, जहां दिन भर भीड़ लगी रहती थी और रोज़ ₹40,000 से ₹45,000 की कमाई होती थी। उस लड़के ने सोचा था कि वहां से कुछ ग्राहक उसके रेस्टोरेंट में भी आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। छात्र उसके थोड़े बेहतर क्वालिटी वाले खाने की बजाय सस्ता और जल्दी मिलने वाला खाना पसंद कर रहे थे।

किराया निकालना हो गया मुश्किल

कुछ ही हफ्तों में उस पर तनाव हावी होने लगा। बिक्री इतनी कम हो गई कि मुनाफा तो दूर, रेस्टोरेंट का किराया भी मुश्किल से निकल रहा था। कच्चे माल और कर्मचारियों की सैलरी की तो बात ही छोड़ ही दीजिए। उसने दो कुक रखे थे और उनके लिए भी एक मकान किराए पर लिया था। सब जेब से जा रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.