फीफा वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट की दौड़ हुई रोमांचक, मेसी-एम्बाप्पे और हैरी केन के बीच जंग, हालैंड रेस से बाहर
Updated on
13-07-2026 01:36 PM
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। स्पेन, फ्रांस, अर्जेंटीना और इंग्लैंड के खिताबी जंग है। मौजूदा टूर्नामेंट में अब सिर्फ 4 मुकाबले शेष हैं। 2 सेमीफाइनल और फाइनल के अलावा एक मुकाबले तीसरे पायदान की टीम के लिए भी होगा। इस साल चैंपियन कौन होगा, ये जानने के लिए तो 20 जुलाई तक का इंतजार करना होगा। गोल्डन बूट की रेस भी दिलचस्प नजर आ रही है। जहां किलीयन एम्बाप्पे और लियोनेल मेसी के बीच सीधी टक्कर है। हैरी केन भी इन दोनों दिग्गजों को चुनौती दे सकते हैं।
एम्बाप्पे और मेसी के बीच टक्कर
गोल्डन बूट के लिए सबसे क्लोज मुकाबला फ्रांस के किलीयन एम्बाप्पे और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के बीच नजर आ रहा है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 100 मुकाबले होने के बाद एम्बाप्पे 8 गोल और 3 असिस्ट के साथ सबसे आगे बने हुए हैं। लियोनेल मेसी के भी 8 गोल हैं, लेकिन वह 2 असिस्ट की वजह से पीछे हैं। मेसी के पास क्वार्टर फाइनल में आगे निकलने का मौका था। लेकिन अपनी टीम की 3-1 से जीत में वह एक भी गोल नहीं कर सके। इस मुकाबले में एक असिस्ट के साथ ही उन्हें संतोष करना पड़ा।
हैरी केन और जूड बेलिंघम भी दौड़ में शामिल
इंग्लैंड के दोनों स्टार स्ट्राइकर जूड बेलिंघम और हैरी केन की जोड़ी मैदान पर एक और एक ग्यारह वाला काम कर रही है। दोनों खिलाड़ियों की जुगलबंदी का कारण इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच पाया है। जूड और केन ने 6-6 गोल दागे हैं। इंग्लिश टीम ने अपना इकलौता टाइटल 1966 में जीता था। बेलिंघम और हैरी के शानदार प्रदर्शन ने फैंस की उम्मीदों को एक बार फिर मजबूत कर दिया है।
एरलिंग हालैंड का टूटा सपना
गोल्डन बूट की रेस में सबसे दिलचस्प बात ये है कि नॉर्वे के एरलिंग हालैंड 7 गोल के तीसरे स्थान पर हैं। लेकिन उनकी टीम इंग्लैंड से क्वार्टर फाइनल में हार के बाद बाहर हो चुकी है। हालैंड ने ग्रुप स्टेज में इराक, सेनेगल और अइवरी कोस्ट के खिलाफ क्रमश: 2,2 और 1 गोल किया। फिर राउंड ऑफ 16 में ब्राजील के खिलाफ 2 गोल किए। हालैंड इस साल गोल्डन बूट अपने नाम कर सकते थे।
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…