कर्ज में डूबी कंपनी को बना दिया कुबेर का खजाना! 19 की उम्र में किया कुछ ऐसा कि होने लगी पैसों की बारिश

Updated on 22-08-2025 02:09 PM
नई दिल्ली: सफलता के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती। कभी बहुत कम उम्र में सफलता पाई जा सकती है तो कभी रिटायरमेंट के पड़ाव पर भी सफलता का स्वाद चखा जा सकता है। कम उम्र में सफलता पाना कोई मायरा नीरज शर्मा से सीखे। मात्र 19 साल की उम्र में मायरा ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसे पाने में काफी लोगों की उम्र बीत जाती है। वह मल्टीफिट (Multifit) नाम की एक जिम चेन चलाती हैं। ये जिम न केवल भारत में बल्कि दूसरे देशों में भी हैं। आज इनके जिम का टर्नओवर करोड़ों रुपये है।

मायरा एक बिजनेस परिवार से आती हैं। उनके माता-पिता और बहनें लेक्सिकन ग्रुप के तहत विभिन्न व्यवसायों में शामिल हैं। इनमें लेक्सिकन इंटरनेशनल स्कूल, एक प्रीस्कूल चेन, एक मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, सिट्टा नाम का एक बेबी केयर ब्रांड और भी बहुत कुछ शामिल हैं।

चुनौती भरा रहा शुरुआती कदम

मायरा बेशक कारोबारी परिवार से थीं, लेकिन उनका खुद का कारोबारी अनुभव काफी चुनौती भरा रहा। मल्टीफिट की स्थापना मूल रूप से साल 2015 में यूके के समीर कपूर ने की थी। जब कंपनी वित्तीय संकट में फंस गई, तो कपूर ने लेक्सिकन ग्रुप को इसे खरीदने का प्रस्ताव दिया।

मायरा के माता-पिता नीरज शर्मा और दीप्ति शर्मा ने मल्टीफिट ब्रांड को कोविड के दौरान जब खरीदा था तो यह ब्रांड काफी बुरी स्थिति में था। यह कंपनी कर्ज में डूबी थी। इस ब्रांड को खरीदने और इसे फिर से खड़ा करने में इनके माता-पिता ने 25 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट किया था। लेकिन यह मायरा की ही मेहनत का नतीजा था कि निवेश की हुई यह रकम मात्र 4 साल में ही निकल गई।

कई परेशानियां आई सामने

मायरा बताती हैं, 'हमने कोविड के समय के आसपास मल्टीफिट को खरीदा। उस समय सबसे बड़ी चुनौती लोगों को वापस जिम में लाना था। सार्वजनिक स्थानों पर आने के डर को तोड़ने में समय लगा।' उन्होंने कहा, 'चूंकि कंपनी कर्ज में डूबी हुई थी, इसलिए लोन चुकाना किसी मुश्किल काम से कम नहीं था। एक और परेशानी कर्मचारियों को मैनेजमेंट में बदलाव स्वीकार करने के लिए राजी करना था। उन्हें यह समझने में समय लगा कि यह सेटअप-ओरिएंटेड बिजनेस नहीं है, यह एक गोल-ओरिएंटेड बिजनेस है।'

आज दुनिया के कई देशों में मौजूदगी

मायरा का यह जिम मल्टीफिट वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पंजीकृत है। आज, मल्टीफिट के दुनियाभर में 30 सेंटर हैं। इनमें से एक यूके और यूएई में है। बाकी पूरे भारत में फैले हुए हैं। इनमें से दो मुंबई और पुणे में स्थित हैं। कुछ सेंटर कंपनी के स्वामित्व वाले हैं। वहीं कई सेंटर फ्रेंचाइजी मॉडल के तहत चलते हैं। इनका यह कारोबार लगातार बढ़ रहा है। इनका पिछले वित्तीय वर्ष का टर्नओवर 26 करोड़ रुपये था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.