सेल्फी लेते थे, घर नहीं देते थे... कल्कि केकलां का खुलासा, अनुराग कश्यप से तलाक के बाद मुंबई में दर-दर भटकीं
Updated on
29-11-2024 04:18 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने हाल ही में बताया कि पति अनुराग कश्यप को तलाक देने के बाद उनके लिए किराए पर घर ढूंढना मुसीबत हो गया है। कोई भी अकेली औरत को किराए पर घर नहीं देखना चाहता है।
Kalki Koechlin ने आफ्टरऑवर्स विद ऑल अबाउट ईव यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में कहा, 'जब मेरा और अनुराग का तलाक हुआ था तो वे दो फिल्में रिलीज हुई थीं- जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और ये जवानी है दीवानी। फिर ये तलाक हो गया।'
2 साल ही चल पाया रिश्ता
बता दें कि अनुराग और कल्कि साल 2011 से लेकर 2015 तक शादीशुदा थे। 2013 तक वो अलग हो गए थे।
तलाक के बाद मुंबई में नहीं मिल रहा था घर
कल्कि ने कहा, 'फिर मुझे रहने के लिए जगह नहीं मिली। कोई भी मुझे मुंबई में अकेली महिला के रूप में किराये पर घर नहीं देता था। मैं सोचती थी, मैं फेमस हूं। आप मेरे साथ सेल्फी लेना चाहते हैं, लेकिन आप मुझे घर नहीं देना चाहते।'
अनुराग की फिल्म से करियर की शुरुआत
कल्कि ने अनुराग की फिल्म 'देव डी' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के तुरंत बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की थी और 2011 ेमं शादी कर ली थी।
एक बेटी की मां हैं कल्कि
कल्कि ने 2019 में इजरायली बॉयफ्रेंड हर्शबर्ग के साथ अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। 2020 में कल्कि ने बेटी को जन्म दिया। वो 2023 में 'खो गए हम कहां' में नजर आई थीं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। पिछले ही साल 'सैम बहादुर' में उनका एक आइटम नंबर भी था।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…