सनी लियोन के नाम से ले रहे थे महतारी वंदन योजना का लाभ, हुए गिरफ्तार

Updated on 23-12-2024 01:47 PM
रायपुर। सिने तारिका सनी लियोन को भी छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंन्दन योजना का लाभ मिल रहा था। इस बात का खुलासा होने के बाद हड़कंप मचा गया। आनन-फानन में बस्तर कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए और संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
दरअसल 22 दिसंबर को पीसीसी चीफ बस्तर के पूर्व सांसद दीपक बैज ने प्रेस कांफ्रेस कर आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन की राशि सिने तारिका सनी लियोन को मिल रही है। उन्होंने सनी लियोन के नाम पर उनके खाते में ट्रांसफर हुई राशि का भी ब्यौरा मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। शासन ने इस संबंध में जानकारी मांगी तो बस्तर के कलेक्टर हरीश एस ने जांच शुरू कराई।
कलेक्टर हरीश एस को मिली जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आयी कि बस्तर के तालूर ग्राम में वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति ने जालसाजी करके आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती वेदमती जोशी की आईडी से सनी लियोन के नाम से महतारी वंदन का लाभार्थी बन बैठा। वह नियमित रुप से पिछले 10 माह से प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि अपने खाते में हस्तांतरित करा रहा था। जांच में मामला सामने आने के बाद प्रशासन अब वीरेंद्र जोशी को गिरफ्तार कर लिया है।बस्तर के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मीडिया में दिखाया जा रहा समाचार महतारी वंदन योजना में सनी लियोन को मिल रहे हजार रुपए की शिकायत प्राप्त हुई जिसकी प्रारंभिक जांच से पता चला की उक्त आवेदन ग्राम तालूर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती वेदमती जोशी की आईडी से रजिस्टर्ड हुआ है।मामले की जांच किए जाने पर पता चला की वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति द्वारा जालसाजी कर अवैधानिक तरीके से राशि का आहरण अपने खाते में किया जा रहा है। संबंधित के विरुद्ध शासन के साथ धोखाधड़ी करने के अपराध में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। उसके बैंक खाते को होल्डकर वसूली की भी कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और तत्कालीन पयर्वेक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कारर्वाई होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.