'वो अपनी पैंट उतारकर हमें देखता', अनीता हसनंदानी ने स्कूल के दिनों का सुनाया खौफनाक वाकया, डर से बदला था रास्ता

Updated on 21-09-2024 12:21 PM
अनीता हसनंदानी रेड्डी टेलीविजन इंडस्ट्री का एक मशहूर चेहरा हैं जिनकी एक्टिंग स्किल्स ने दर्शकों का दिल जीता है। 'ये है मोहब्बतें' से वह घर-घर फेमस हुई थीं। हालांकि, उन्होंने एक नेगेटिव रोल प्ले किया था लेकिन फिर भी लोगों ने उन्हें पसंद किया था। उन्होंने रोहित रेड्डी से शादी की और अब एक बेटे की मां हैं। हाल ही में अनीता ने अपने स्कूल के दिनों में हुई एक भयावह घटना के बारे में बात की, जो छेड़छाड़ से जुड़ी थी।

अनीता हसनंदानी उस वक्त महज 9 या 10 साल की रही होंगी। उन्होंने 'हाउटरफ्लाई' को दिए इंटरव्यू में बताया, 'जब हम स्कूल में थे, तो मां हमें रिक्शा में जाने के लिए 10 रुपये देती थीं। मगर वो पैसे हम बचा लेते थे और वापस आते समय पैदल आते थे। उन पैसों से कैंटीन में समोसा या कुछ और खा लेते थे। जब हम पैदल आते थे, तो एक रिक्शा वाला होता था।'

अनीता हसनंदानी के साथ बचपन की वो घटना


अनीता हसनंदानी ने आगे बताया, 'जब हम आते तो रिक्शावाला अपनी पैंट उतारे खड़ा रहता और वह अपने निचले हिस्से को अजीब तरह से छूता और गंदनी नजरों से हमें घूरता।' एक्ट्रेस ने बताया कि इन चीजों के कारण उन्होंने अपना रास्ता बदल लिया था। लेकिन उसके बावजूद भी उन्हें डर रहता था कि कहीं वह उनका पीछा भी कर सकता है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह गर्ल्स स्कूल में पढ़ती थीं। 'वह रास्ता जानता था और उसके पास एक रिक्शा भी था, इसलिए जब भी स्कूल के आस-पास कोई रिक्शा आता तो हम डर जाते थे।'

अनीता हसनंदानी के टीवी शोज


अनीता हसनंदानी, जो स्टार प्लस के सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल के साथ अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं, अपनी प्रेग्नेंसी के बाद पांच साल तक कैमरे से दूर रहीं और अब उन्होंने 'सुमन इंदौरी' शो से टीवी पर वापसी की है। इस शो में श्वेता गौतम, जैन इमाम और अशनूर कौर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
Advt.