हेड और अभिषेक बने लखनऊ के गेंदबाजों के लिए 'हैवान', अपनी आतिशी बल्लेबाजी से ध्वस्त किए तमाम रिकॉर्ड्स

Updated on 09-05-2024 01:51 PM
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने जो लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों के साथ किया उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। लखनऊ ने हैदराबाद के सामने 166 रन का टारगेट रखा था। हैदराबाद ने यह लक्ष्य 10 विकेट रहते 9.4 ओवर मे ंही हासिल कर लिया। हेड ने 89 तो अभिषेक शर्मा ने 75 रन की तूफानी पारी खेली। दोनों की इस आतिशी बल्लेबाजी से तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ डाले। आइये उन रिकॉर्ड्स पर एक बार नजर डालते हैं।

गेंदों के लिहाज से आईपीएल में सबसे बड़ी जीत (100 से बड़ा टारगेट)

कम से कम 100 रन से ज्यादा का टारगेट चेज करते हुए यह हैदराबाद ने गेंदों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने लखनऊ को 62 गेंद पहले ही मैच हरा दिया।

10 ओवर के बाद आईपीएल में सबसे बड़ा टोटल

10 ओवर के बाद आईपीएल में सबसे बड़ा टोटल का रिकॉर्ड हैदराबाद के नाम ही था। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ इसी सीजन 10 ओवर में 158 रन बनाए थे। हालांकि हैदराबाद ने अब अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 9.4 ओवर में ही 167 रन बना डाले।

20 गेंदों से कम में सबसे ज्यादा आईपीएल फिफ्टी का रिकॉर्ड

20 गेंदों से कम में सबसे ज्यादा आईपीएल फिफ्टी का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के खूंखार ऑस्ट्रेलियाई ओपनर जैक फ्रेजर मैकगर्क के नाम है। उन्होंने इसी सीजन में 3 बार यह कारनामा किया है। वहीं अब ट्रेविस हेड ने लखनऊ के खिलाफ 16 गेंद में फिफ्टी ठोक इस रिकॉर्ड में जैक की बराबरी कर ली। उन्होंने भी आईपीएल में अब 20 गेंदों से कम में 3 अर्धशतक ठोक दिए हैं।

100 रन की पार्टनर्शिप के लिए सबसे कम गेंद

100 रन की पार्टनर्शिप के लिए आईपीएल में सबसे कम गेंद का रिकॉर्ड वैसे तो अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के नाम है। उन्होने इसी सीजन शतकीय साझेदारी दिल्ली के खिलाफ 30 गेंद में बनाई थी। वहीं दूसरे पॉजिशन पर भी इस लिस्ट में इन दोनों सूरमाओं का ही नाम है। अभिषेक-हेड ने लखनऊ के खिलाफ इस मैच में 34 बॉल पर शतकीय पार्टनर्शिप की।

आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा फिफ्टी

आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा 50 रन से ज्यादा का स्कोर डेविड वॉर्नर के नाम है। उन्होंने 6 बार यह कारनामा किया है। वहीं अब दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में ट्रेविस हेड हैं। हेड ने 4 बार इसी सीजन में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.