बाइक चलाता दिखा बिना सिर वाला आदमी:जादूगर आनंद ने लोगों से की यातायात नियमों का पालन करने की अपील

Updated on 09-12-2022 07:34 PM

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले की सड़कों पर गुरुवार को जादूगर आनंद ने हैरतअंगेज कारनामा दिखाया। वे यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बाइक पर निकले, लेकिन उनका सिर गायब था। यानी उनकी पूरी बॉडी तो दिखाई दे रही थी, लेकिन सिर की जगह खाली थी। ये देख लोग हैरान रह गए।

सालों बाद मशहूर जादूगर आनंद गौरेला पहुंचे। यहां उनका शो भी आयोजित किया जा रहा है। शो से पहले वे पुलिस विभाग के तत्वावधान में आयोजित की गई रैली में बाइक लेकर निकले। ट्रैफिक रूल्स को लेकर आयोजित ये जनजागरूकता रैली गौरेला से निकलकर पेंड्रा पहुंची और इसके बाद गौरेला में ही समाप्त हो गई।

जादूगर आनंद के सहायक आकाश ने बताया कि यातायात नियमों की जानकारी के अभाव में लगातार सड़क हादसे होते हैं। लोगों को किस जगह पर किस गति से वाहन चलाना चाहिए, हेलमेट की अनिवार्यता, सड़क के किस साइड चलना चाहिए, किसी गाड़ी को किस तरफ से और कैसे ओवरटेक करना चाहिए, नशा करके वाहन चलाने, गाड़ी में हॉर्न संबंधित नियम, ट्रैफिक रूल्स तोड़ने को लेकर क्या कानून हैं, इन सबकी जानकारी नहीं होती है। इसलिए लोग सड़क हादसों से खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें, इसके लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

आकाश ने बताया कि जादूगर आनंद जगह-जगह पर रुककर लोगों से बातचीत कर रहे हैं और सड़क सुरक्षा को लेकर उन्हें जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। जादूगर आनंद के सहायक आकाश ने कहा कि ट्रैफिक नियम साइंटिफिक होते हैं। हम जिस क्षण से ट्रैफिक नियमों का पालन करने लगते हैं, हमारी जिंदगी उसी क्षण से सुरक्षित हो जाती है, इसलिए मैजिशियन आनंद के द्वारा एक विशेष गेटअप में जागरूकता लाने की कोशिश की गई है।

वहीं जिले के ट्रैफिक इंचार्ज प्रवीण द्विवेदी ने कहा कि जब जादूगर आनंद बिना सिर के ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए बाइक चला सकते हैं, तो आम बाइक चालक आंखों से देखते हुए भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर जानबूझकर दुर्घटना को अंजाम देते हैं। ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से ही पुलिस विभाग की मदद से जादूगर आनंद के द्वारा जिले में जन जागरूकता लाने का प्रयास किया गया है।

SP ने लोगों से स्टंट नहीं करने की अपील की

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के SP यू उदय किरण के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी अशोक वाडेगांवकर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दे रहे हैं। गुरुवार को जादूगर आनंद और जादूगर आकाश ने बिना सिर के व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चलाने का करतब दिखाया। दोनों ने दुर्गेश टॉकीज गौरेला से पेंड्रा दुबरिया तिराहा, दुर्गा चौक, अमरपुर कॉलेज, पुरानी बस्ती पेंड्रा, न्यू बस स्टैंड पेंड्रा, सिमरा तिराहा, संजय चौक, गिरवर बाइपास, गोरखपुर रेलवे फाटक तक गए और वहां से वापस दुर्गेश टॉकीज तक आए।

जादूगर के इस करतब के संबंध में SP उदय किरण ने कहा कि आम लोग ऐसा स्टंट करने की कोशिश नहीं करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई जादूगर बिना देखे बड़ी सावधानी से मोटरसाइकिल चला सकता है, तो हम लोग देखकर भी सावधानीपूर्वक वाहन क्यों नहीं चला सकते l जादूगर का यह बरसों का अभ्यास है, जिसके चलते वे मोटरसाइकिल चला रहे थे l यातायात प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने भी लोगों से जादूगर द्वारा दिखाए गए स्टंट को नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे स्टंट जानलेवा हो सकते हैं, यातायात नियमों का पालन करें, जीपीएम पुलिस सदैव आपके साथ हैl वहीं स्वामी आत्मानंद स्कूल में भी बच्चों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया और इसका पालन करने की शपथ दिलाई गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.