'हेडमास्टर जी हमारा हाथ जबरदस्ती पकड़ते हैं':छात्राएं पहुंचीं थाने, कहा- 'सर शरीर को गंदी नीयत से छूते हैं

Updated on 08-12-2022 07:49 PM

जांजगीर-चांपा जिले के पूर्व माध्यमिक शाला मुलमुला के हेडमास्टर मनोज पाटले (34 वर्ष) को छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को छात्राएं हेडमास्टर की शिकायत लेकर मुलमुला थाने पहुंच गई थीं।

छात्राओं का आरोप है कि हेडमास्टर मनोज पाटले उनके साथ गंदी हरकत करता है, अश्लील बातें करता है, उनके हाथ को पकड़ लेता था और शरीर के हिस्सों को गंदी नीयत से छूता है। उन्होंने कहा कि वे उसकी हरकतों से परेशान हो गई हैं। कई बार मना करने पर भी हेडमास्टर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। छात्राओं ने कहा कि उन्हें हेडमास्टर फेल करने की धमकी भी देता था, इस कारण वे अपने घरवालों से भी उसकी शिकायत नहीं कर पा रहे थे, लेकिन अब पानी सिर के ऊपर चला गया है और अब वे बर्दाश्त नहीं करेंगी।

छात्राओं की शिकायत को गंभीरता लेते हुए आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बसबसपुर थाना कवर्धा का रहने वाला है, जो बिलासपुर में किराए के मकान में रहता है और वहां से रोज मुलमुला आना-जाना करता है। पुलिस स्कूली छात्राओं को लगातार गुड टच बैड टच को लेकर जागरूक कर रही है, जिसका सकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा है। बच्चियों में अपनी बात खुलकर रखने की हिम्मत आ रही है और वे अपने अधिकारों और कानून को लेकर जागरूक हो रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
Advt.