चैत्र नवरात्रि पर्व एवं कुदरगढ़ महोत्सव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Updated on 09-04-2025 01:12 PM

सूरजपुर ।  चैत्र   नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर दिनांक 30 मार्च 2025 से 7 अप्रैल 2025 तक आयोजित कुदरगढ़ मेला एवं 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक आयोजित कुदरगढ़ महोत्सव कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से श्रद्धालुओं को निरूशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य शिविर 30 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक लगातार आयोजित किए गए, जिनमें चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी मेला स्थल, देवीधाम मंदिर परिसर, परिवर्तित मार्ग, झगराखांड़ धाम, वाहन पार्किंग स्थल एवं कुदरगढ़ महोत्सव स्थल में लगाई गई थी।

कुदरगढ़ महोत्सव स्थल पर (02 से 04 अप्रैल 2025)

इस अवधि में कुल 201 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया, जिसमें सिकल सेल जाँच 14, एनीमिया  26, बीपी  29, इंजरी  7, बुखार 12, पेचिश 11, कमजोरी  18, सर्दी-खांसी  36, चर्म रोग  5 तथा अन्य बीमारियाँ 43 शामिल थीं।

इसके अलावा अन्य  शिविर स्थलों पर कुल 1463 मरीजों की जाँच की गई, जिनमें टी.टी. इंजेक्शन  8, ए.आर.व्ही. इंजेक्शन  9, सिकल सेल  43, एनीमिया  112, बीपी  286, शुगर 204, इंजरी  125, बुखार  160, पेचिश 38, कमजोरी  121, सर्दी-खांसी  256, चर्म रोग  29 तथा अन्य 72 मरीजों को लाभान्वित किया गया।

इस आयोजन के दौरान कुल 1664 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी, जिससे उन्हें बड़ा लाभ मिला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.