दाई-बबा दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 2445 लोगों की हुई जांच

Updated on 05-06-2025 12:05 PM

मोहला।  कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक के नेतृत्व में बुधवार को जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में दाई-बबा दिवस की थीम पर विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। जिलेभर में आयोजित इन शिविरों में कुल 2445 लोगों की जांच और उपचार किया गया। इनमें 60 वर्ष से अधिक आयु के 1328 बुजुर्गों की विशेष जांच की गई। शिविर के दौरान 120 आयुष्मान कार्ड तथा 170 वय वंदन कार्ड बनाए गए। इसके अलावा, 560 नागरिकों का सिकल सेल स्क्रीनिंग और गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 1710 लोगों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई। जांच में 113 लोग शुगर व 142 लोग हाई बीपी से पीड़ित पाए गए जिनका इलाज संबंधित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रारंभ कर दिया गया है। बताया गया कि जिले में प्रत्येक बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विभिन्न विषयों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि ग्रामीण स्तर पर भी लोगों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले के सेक्टर प्रभारी, सेक्टर सुपरवाइजर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम एवं मितानिन कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे प्रत्येक बुधवार को आयोजित हो रहे इन शिविरों का लाभ लें और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराकर स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.