जिला जेल बेमेतरा में स्वास्थ्य परीक्षण व विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Updated on 11-10-2025 12:32 PM

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के आदेशानुसार एवं माननीय बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के मार्गदर्शन में व श्रीमती अनिता कोशिमा रावटे, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के निर्देशन में दिनांक 10 अक्टूबर, 2025 को जिला जेल बेमेतरा में स्टेट प्लान ऑफ एक्शन वर्ष 2025-26 के तहत विशेष दिवस 10 अक्टूबर विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।  

इस अवसर पर जिला जेल में निरुद्ध विचाराधीन एवं सजायाफ्ता बंदियों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं इलाज हेतु स्वास्थ्य शिविर एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में जेल में निरूद्ध बंदी को उनकें स्वास्थ्य की देखभाल एवं उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के संबंध में जानकारी दिया गया। उक्त स्वास्थ्य जांच शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा जेल में निरूद्ध बंदी का रक्तचाप, शुगर आदि की निःशुल्क जांच की गई, साथ ही उन्हें आवश्यक दवाईयां भी उपलब्ध कराई गई। मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जेल बंदियों को योग अभ्यास कर स्वस्थ रहने और अपने शरीर को स्वच्छ बनाये रखने के संबंध में जानकारी दी गई। उक्त शिविर में गोपिका जायसवाल नर्सिंग ऑफिसर, नरेन्द्र कुमार वर्मा क्लीनिकल फिजियोलॉजिस्ट, दीपांजली डेनियल नर्स, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के अधिकार मित्र पवन कुमार साहू, तरूण आनंद, देवेन्द्र यादव, चेतन सिंह, संजीव शर्मा उपस्थित रहे। मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर तालुका साजा के उप स्वास्थ्य केंद्र ठेलका में आमजनों को लाभ पहुंचाने हेतु स्वास्थ्य शिविर एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.