जिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण

Updated on 25-05-2025 01:48 PM

बेमेतरा।  स्वास्थ्य विभाग जिला चिकित्सालय बेमेतरा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) का आयोजन किया गया। यह अभियान भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. जिसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम वाले लक्षणों की पहचान कर विशेषज्ञ तथा प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण संपूर्ण प्रबंधन सुनिश्चित करना है। जिससे उच्च जोखिम श्रेणी में आने वाली गर्भवती महिलाओं का समुचित प्रबंधन एवं सुनियोजित संदर्भन सुनिश्चित कर राज्य में मातृ मृत्यु अनुपात को कम किया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक माह की 09 एवं 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्य अभियान (PMSMA) दिवस समस्त जिलों के जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा चिन्हांकित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित किया जाता है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) दिवस के सफल कियान्वयन हेतु राज्य स्वास्थ्य विभाग माध्यम से समस्त जिलों को दिशा-निर्देश जारी किये गये है।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (PMSMA) दिवस सुनियोजित रूप से आयोजित हो. इस हेतु निम्न बिन्दुओं पर विशेष ध्यान केन्द्रीत करते हुये सतत निरीक्षण व्यवस्था किया गया है ।

1. शतप्रतिशत उच्च जोखिम गर्भवती (HRP) महिलाओं की त्वरित पहचान ।

2. PMSMA पलो चार्ट अनुसार हितग्राही को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी।

3. विशेषज्ञ (OBG)/ निजी चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी।

4. गर्भवती महिलाओं को पोषण, संस्थागत प्रसव तथा खतरे के लक्षणों पर परामर्श।

आज आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस में मॉनिटरिंग हेतु चिन्हांकित स्वास्थ्य संस्थाओं का मॉनिटरिंग एवं सर्पोटीव सुपरविजन हेतु राज्य से उपसंचालक डॉ खेमराज सोनवानी एवं प्रोग्राम मैनेजर आनंद कुमार साहू द्वारा जिला चिकित्सालय बेमेतरा का निर्देशानुसार निरीक्षण किया। निरीक्षण तहत गर्भवती महिलाओं को प्रदाय करने वाली सुविधा का जायजा सीधे उपस्थित गर्भवती महिलाओं से बातचीत कर डॉ सोनवानी ने लिया फिर विशेषज्ञ डॉ कोसरिया, डॉ खुशबू देवांगन, डॉ बुद्धेश्वर वर्मा से संबंधित जानकारी लेते हुए जांच ,परामर्श,दवाई वितरण व्यवस्था को देखते हुए जिला अधिकारियों का बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए, और उक्त अभियान तहत व्यवस्था को लेकर संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि ऐसा व्यवस्था जिला के सभी गर्भवती महिलाओं को सभी स्वास्थ्य केंद्रों में भी मिले इसके लिए निर्देश दिए।

 उक्त कार्यक्रम तहत निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ यशवंत ध्रुव, सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू,डीपीएम सुश्री लता बंजारे, अस्पताल प्रमुख सलाहकार डॉ स्वाति यदु, कार्यक्रम समन्वयक हिना सिन्हा मेट्रन, जिला मीडिया प्रभारी स्वास्थ्य विभाग संजय तिवारी, मितानिन,के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.