एमपीयूडीसी में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण और रक्तदान शिविर

Updated on 12-07-2023 06:10 PM

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के मुख्यालय में जिला चिकित्सालय के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास और मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के प्रबंध संचालक श्री भरत यादव ने कहा कि हम सब अपनी कार्यालयीन व्यस्तताओं के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण अनेक स्वास्थ्य संबंधी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। अतः यह आवश्यक है कि इस तरह के शिविर लगते रहें और सभी समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जाँच कराते रहे। उन्होंने कहा कि दूसरों की मदद का सही सुख रक्तदान से ही मिलता है, इसीलिए रक्तदान महादान है। हर स्वस्थ्य व्यक्ति को नियमित तौर पर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान को लेकर अभी लोगों में जागरूकता नहीं है, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता का अभाव है। हमें समुदाय को रक्तदान के लिए जागरूक करने का दायित्व भी निभाना होगा।

अपर आयुक्त श्रीमती रूचिका चौहान ने कहा कि रोजमर्रा के कामों के साथ हमें स्वास्थ्य जाँच के लिए समय निकालना चाहिए। श्रीमती चौहान ने कहा कि रक्तदान शिविर में रक्तदाता और आयोजक दोनों को संतोष की अनुभूति होती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य समस्याओं की समय-समय पर जाँच होना आवश्यक है। वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डॉ.नीता जैन ने रक्तदान की वैज्ञानिक महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रमुख अभियंता श्री दीपक रत्नावत ने शिविर के उद्देश्यों की जानकारी दी। शिविर में 100 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और 20 लोगों ने रक्तदान किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.