इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Updated on 29-05-2025 06:47 PM
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। आयुक्त सह संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (ILI) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (SARI) की रोकथाम और निगरानी को लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं।

सरकारी और निजी अस्पतालों को IHIP पोर्टल पर अनिवार्य एंट्री के निर्देश

सभी शासकीय एवं निजी अस्पतालों को आईएचआईपी पोर्टल पर ILI और SARI से संबंधित मामलों की अनिवार्य प्रविष्टि करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मितानिनों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को समुदाय स्तर पर लक्षणों की तत्काल रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है।


स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण और मास्क अनिवार्य
स्वास्थ्य विभाग ने इली और सारी के मामलों के इलाज और प्रबंधन हेतु स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरू की है। साथ ही, सभी अस्पतालों में रेस्पिरेटरी एटीकेट्स का पालन सुनिश्चित करने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।

दवाइयों और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित
डॉ. शुक्ला ने सभी अस्पतालों में जरूरी दवाइयों, PPE किट और मास्क की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि मरीजों के इलाज में किसी तरह की बाधा न आए।

संभावित गंभीर मामलों की होगी कोविड जांच और जीनोम सीक्वेंसिंग

जिन मरीजों पर लक्षणात्मक उपचार असरदार नहीं होता या जिन्हें अन्य बीमारियां भी हैं, उन्हें कोविड-19 जांच के लिए भेजा जाएगा। यदि आवश्यक हुआ, तो उनके सैंपल एम्स रायपुर में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे।

राज्य सर्वेलांस इकाई को मिलेगी रोजाना रिपोर्ट
सभी अस्पतालों को निर्देशित किया गया है कि वे धनात्मक मामलों की जानकारी प्रतिदिन राज्य सर्वेलांस इकाई को भेजें, ताकि संक्रमण की स्थिति पर सटीक निगरानी रखी जा सके।

स्वास्थ्य विभाग ने मौसमी बीमारियों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और व्यापक कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की यह पहल राज्य में संभावित इन्फ्लुएंजा प्रकोप को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभा सकती है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें, लक्षण नजर आते ही जांच कराएं और मास्क का उपयोग करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.