कोर्रा में घर-घर पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम योजनाएँ

Updated on 27-07-2026 03:07 PM

सुकमा। जिले के सुदूर अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोर्रा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह के कुशल मार्गदर्शन और जिला परियोजना समन्वयक अमृतेश सिंह के नेतृत्व में शनिवार को एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की इस संवेदनशील पहल का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना है, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा का एक सुदृढ़ ढांचा तैयार किया जा सके।

   इस विशेष अभियान के दौरान तत्परता दिखाते हुए पात्र हितग्राहियों को 100 आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए, जो ग्रामीणों के लिए मुफ़्त और गुणवत्तापूर्ण इलाज की गारंटी बनेंगे। इसके साथ ही, बुजुर्गों के सम्मान और स्वास्थ्य की चिंता करते हुए 14 नवीन वय वंदन कार्ड भी मौके पर ही तैयार किए गए। शिविर में पहुंचे अधिकारियों और मैदानी अमले ने ग्रामीणों को श्आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनाश् और श्वय वंदन योजनाश् के दूरगामी लाभों से विस्तार से अवगत कराया, ताकि कोई भी जरूरतमंद इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे।

   प्रशासन की इस मुस्तैदी की सबसे खास बात यह रही कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने न केवल शिविर लगाया, बल्कि घर-घर पहुँचकर पात्र हितग्राहियों का सत्यापन किया और सभी जरूरी प्रक्रियाएं मौके पर ही पूरी कीं। दुर्गम क्षेत्रों में प्रशासनिक सक्रियता और सेवा की इस भावना को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समर्पित मितानिनों और स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले ने सराहनीय भूमिका निभाई। प्रशासन के इस जमीनी प्रयास की बदौलत अब कोर्रा के ग्रामीण खुद को स्वास्थ्य के मोर्चे पर अधिक सुरक्षित और सशक्त महसूस कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.