सरकारी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सुविधा से लोगों में बढ़ने लगा विश्वास

Updated on 24-11-2025 01:31 PM

सारंगढ़-बिलाईगढ़ ।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा की जा रही जन हितैषी फैसले और कार्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार देखा जा रहा है। पिछले दिनों केंद्र में 5 सफल प्रसव कराए गए, जिनमें तीन कन्या और दो पुत्र का जन्म हुआ। सभी नवजात शिशु और उनकी माताएँ पूरी तरह स्वस्थ हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि कुमार जायसवाल के नेतृत्व में अस्पताल की सुविधाओं और सेवाओं के प्रति मरीजों का भरोसा बढ़ा है।

मरीजों के अनुसार, अस्पताल में मिल रही उन्नत सुविधाओं, बेहतर देखभाल और स्वास्थ्य कर्मियों के संवेदनशील व्यवहार ने लोगों के विश्वास को मजबूत किया है। प्रसूति सेवाओं में निरंतर प्रगति के कारण अब अधिकांश गर्भवती महिलाएँ सुरक्षित प्रसव के लिए बिलाईगढ़  हॉस्पिटल को प्राथमिकता दे रही हैं।

इस संबंध में, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि कुमार जायसवाल ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्देश्य प्रत्येक मरीज को सुरक्षित, सरल और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। स्वास्थ्य विभाग और उनकी टीम इस दिशा में लगातार कार्यरत है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मिल रही निःशुल्क सुविधाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। डॉ. जायसवाल ने बताया कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ.आर. निराला के निर्देश पर बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.