स्वास्थ्य मंत्री ने बलौदाबाजार जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, मरीजों से भी मिले...
Updated on
21-06-2024 06:16 PM
रायपुर। बलौदाबाजार जिला के जिला प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शुक्रवार सुबह ओपीडी के समय जिला अस्पताल पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती हुए मरीजों एवं चेकअप कराने आये मरीजो से बातचीत कर उनका हाल चाल जाना एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल किया।
इस दौरान जायसवाल ने जिला अस्पताल की क्षमता 100 बेड से बढ़ाकर 200 बेड करने एवं एमआरआई जांच मशीन लगाने का प्रस्ताव संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें में प्रेषित करने के निर्देश प्रशासन को दिए है। निर्माणधीन बर्न यूनिट की कार्य 1 माह में पूर्ण कर शीघ्र ही प्रारंभ करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है।
भर्ती हुए मरीज ग्राम परसाभदेर निवासी बेनीबाई से मंत्री ने पूछा कि कब से भर्ती हो एवं खाना मिलता है कि नही जिस पर उसके परीजनों ने बताया कि बेनीबाई कल शाम से सांस लेने में हो रहे दिक्कतों चलते भर्ती हुई है एवं हमें समय पर खाना मिला है। इसी तरह ग्राम भवानीपुर से आये मरीज श्यामबाई वर्मा नेत्र जांच के लिए पहुंचे थे मंत्री ने उनसे भी आने का कारण पुछते हुए उनके हाल-चाल का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उल्टी दस्त के मरीज भी मिले जिस पर मंत्री ने सभी डॉक्टरों को बरसात के मौसम में सतर्क रहने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही सीएचएमओ को सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने एवं निचले के अमले को सक्रीय करने के निर्देश दिए है। मंत्री जायसवाल ने इस दौरान ओपीडी, मेडिकल स्टोर, आपात कालीन वार्ड,मेल वार्ड,आयुष विंग, स्टोर, फिजियोथेरेपी,नेत्र वार्ड, हमर लैब, ब्लड बैंक,आरटीपीसीआर,लैब, एमसीएच सहित अन्य कक्षो का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने हॉस्पिटल मे संचालित डायलिसिस यूनिट एवं सिटी स्कैन मशीन का भी अवलोकन किया। साथ ही समय में बाथरूमों की नियमित साफ सफाई पर जोर देने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए है। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस पूरे निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था की प्रशंसा भी की है एवं सफाई कर्मियों से मिलकर उनका उत्साह वर्धन भी किया।
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…