स्वास्थ्य मंत्री ने महासमुंद के स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया

Updated on 29-05-2025 06:54 PM

महासमुंद। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर महासमुंद पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने नवापारा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शासकीय आयुष पाली क्लीनिक और शासकीय जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र खैरा का निरीक्षण किया। उन्होंने इन संस्थानों में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का विस्तार से जायजा लिया। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा,पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, येतराम साहू एवं स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया,आयुक्त शिखा राजपूत,कलेक्टर विनय लंगेह, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, मेडिकल अधीक्षक बसंत माहेश्वरी एवं सीएमएचओ पी. कुदेशिया मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान मंत्री जायसवाल ने स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, स्टाफ की उपस्थिति, औषधियों की उपलब्धता एवं वितरण प्रणाली, साफ-सफाई की स्थिति तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को भी जाना।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर नागरिक को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है, और इसके तहत शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को और बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को “आदर्श स्वास्थ्य केंद्र“ के रूप में विकसित करने को कहा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.