स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया बद्रीनाथ बघेल जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

Updated on 07-08-2025 07:07 PM

नारायणपुर। बद्रीनाथ बघेल जिला चिकित्सालय का प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, नर्सिंग स्टेशन, लेबर रूम, महिला शिशु वार्ड, मरीज परीक्षण कक्ष, महिला मेडिकल कक्ष, आपातकालीन कक्ष, आईसीयू कक्ष, डिलीवरी कक्ष, बाल चिकित्सा वार्ड, एनआरसी, गहन नवजात शिशु सुरक्षा इकाई, आइसोलेशन कक्ष, सर्जरी कक्ष, पुरुष सर्जिकल वार्ड, ब्लड बैंक कक्ष, एक्स-रे कक्ष, बेसिक टेस्ट कक्ष और हमर लैब का अवलोकन किया।

उन्होंने ने ओपीडी पंजीयन कक्ष में पंजीयन की जानकारी लेते हुए अस्पताल का जायजा किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के बायोकैमिस्ट्री मशीन का अवलोकन करते हुए उचित रखरखाव करने सीएमएचओ को दिये। अस्पताल में सुगर मलेरिया की जांच समय पर कराएं ताकि मरीजों को बिमारी का सामना करना न पडे़। उन्होंने अस्पताल के डायलेसिस कक्ष का अवलोकन करते हुए साफ सफाई एवं अस्पताल को आकर्षक बनाने निर्देशित किये। अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनके हालचाल पूछा और शीघ्र स्वस्थ होने का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्वास्थ्य जांच कक्ष के चिकित्सकों से जानकारी ली, जहां चिकित्सों ने बताया कि माह में नियमित मरीजों की जांच की जाती है। नर्सिंग स्टेशन कक्ष के निरीक्षण दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने डिलीवरी का ब्यौरा लिया। 

उन्होंने बाल चिकित्सा वार्ड में मरीजों से बातचीत कर बीमारी और भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। पोषण पुनर्वास केंद्र के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस पखवाड़ा में एनआरसी में बच्चों की भर्ती हैं। उन्होंने बच्चों की माताओं से पौष्टिक भोजन और अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने हमर लैब के निरीक्षण के दौरान मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों की जानकारी लेते हुए उपस्थित चिकित्सों से हमर लैब की सेवाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। एक्स-रे कक्ष के निरीक्षण के दौरान एक्स-रे प्रभारी ने बताया कि प्रतिदिन लोगों का एक्स-रे नियमित रूप से किया जाता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के दवाई स्टोर कक्ष, आयुष्मान पंजीयन कक्ष का अवलोकन करते हुए मरीजों को दी जाने वाली दवाईयों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। अस्पताल परिसर में 100 बिस्तरीय मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य निर्माणाधीन भवन को शीघ्र पूर्ण करने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया। स्वास्थ्य मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेनूर का निरीक्षण कर अस्पताल की साफ सफाई और मरीजों के लिए बिस्तरों की व्यवस्था करने निर्देश दिये। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ फार्मासिस्ट असद रिजवी को कार्य में लापरवाही पाये जाने पर उन्हें सेवा से बर्खास्त करने निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, सरपंच छोटेडोंगर संध्या पवार, जनप्रतिनिधि पार्षदगण, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एस. राज, सिविल सर्जन डॉ. विनोद भोयर, डीपीएम राजीव कुमार सिंह बघेल सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.