टीबी रोग उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं निक्षय मित्रों का किया गया सम्मान

Updated on 25-03-2025 09:27 PM

राजनांदगांव। विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, सभापति स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति नगर पालिक निगम राजनांदगांव शैंकी बग्गा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न उपस्थित थे। 

जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने कहा कि टीबी रोग उन्मूलन एवं शासन द्वारा टीबी रोगियों के उपचार के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जनप्रतिनिधियों एवं जनसामान्य के सहयोग से अधिक से अधिक प्रचार किया जाना चाहिए, जिससे जरूरतमंद तक मरीजों तक सुविधाओं का लाभ पहुंचे और देश को टीबी रोग से मुक्त किया जा सके। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले में टीबी उन्मूलन के लिए 100 दिवसीय निक्षय निरामय जांच एवं उपचार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने टीबी उन्मूलन के लिए लोगों को जागरूक करने कहा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने जिले में टीबी रोग के जांच, उपचार एवं रोकथाम के संबंध में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध मेे विस्तृत जानकारी दी तथा टीबी उन्मूलन हेतु जनसामान्य से सहभागिता के लिए अपील की। इस दौरान टीबी मुक्त राजनांदगांव की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में टीबी रोग उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं निक्षय मित्रों को प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बलिराम एवं संस द्वारा 5, कमल सॉल्वेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 5, दवा विक्रेता संघ राजनांदगांव द्वारा 25, पैरामेडिकल एसोसिएशन राजनांदगांव द्वारा 13, संतोष बिनवार के द्वारा 5 कुल 53 टीबी के मरीजों को निक्षय मित्रों द्वारा पोषण आहार प्रदाय किया गया। साथ ही विश्व क्षय दिवस के अवसर पर नर्सिंग महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा टीबी रोग के जनजागरूकता हेतु शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालकर टीबी रोग के उन्मूलन का संदेश दिया गया। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में 8 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सीवाय-टीबी जांच करते हुए विश्व क्षय दिवस का शुभारम्भ किया गया। विश्व क्षय दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला क्षय अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. यू.के. चंद्रवंशी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संदीप ताम्रकार सहित स्वास्थ्य व जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी, नर्सिंग महाविद्यालय की छात्राएं, निक्षय मित्र, टीबी मरीज एवं स्वयं सेवी संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.