MP में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ भर्ती के लिए च्वाइस फिलिंग शुरू

Updated on 02-05-2026 08:45 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ) के पदों को भरने जा रहा है।

इसके लिए सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिटी हेल्थ (सीसीएच) के जुलाई-दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके लोगों से संस्थावार विकल्प मांगा गया है। उम्मीदवार अब अपनी पसंद के आरोग्य मंदिर में पदस्थापना के लिए पांच मई तक आवेदन कर सकेंगे।

सैकड़ों युवाओं को लंबे समय से इंतजार

सैकड़ों युवा लंबे समय से प्रशिक्षण पूरा होने के बाद नियुक्ति की राह देख रहे थे। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (पूर्व में उप स्वास्थ्य केंद्र) में लंबे समय से चली आ रही डॉक्टरों और विशेषज्ञों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। ग्रामीणों को छोटी बीमारियों और प्राथमिक उपचार के लिए अब जिला अस्पताल या शहर की ओर नहीं भागना पड़ेगा।

इन चीजों की मिलेगी सुविधाएं

नियमित टीकाकरण अभियान को गति मिलेगी और कैंसर, मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों की शुरुआती स्क्रीनिंग संभव हो सकेगी। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल और निगरानी सुनिश्चित होगी। प्राथमिक स्तर पर ही बेहतर इलाज मिलने से जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों पर मरीजों का अतिरिक्त बोझ कम होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.