एकनाथ शिंदे कैसे बने महाराष्ट्र के CM, देवेंद्र फडणवीस से सुनें

Updated on 06-11-2022 05:59 PM

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार गिरने के बाद चर्चाएं होने लगी थी कि देवेंद्र फडणवीस को फिर मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, तमाम अटकलें गलत साबित हुईं और करीब 40 विधायकों का समर्थन हासिल एकनाथ शिंदे को प्रदेश की कमान सौंपी गई। अब खुद फडणवीस ने खुलासा किया है कि उन्होंने ही शिंदे के नाम का सुझाव दिया था।

शनिवार को एक चैनल से बातचीत में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'एक बात में निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला मेरे साथ सलाह कर के ही लिया गया था। यहां तक मैं नेशनल टीवी पर यह भी कह सकता हूं कि वह मेरा ही प्रस्ताव था। मैंने पूछा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए और हमारे नेताओं ने प्रस्ताव को स्वीकर कर लिया। इसलिए निश्चित रूप से यह मेरे लिए चौंकाने वाला नहीं था।'

ये थी अटकलें
उस दौरान फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। खबरें थी कि वह सरकार से बाहर रहने पर विचार कर रहे थे, लेकिन अचानक घोषणा हुई कि वह डिप्टी सीएम बनेंगे। अटकलें ये भी थी कि उन्होंने यह फैसला केंद्र सरकार के दबाव में आकर लिया था। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी फडणवीस को सरकार में रहने की सलाह दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जा रहा था कि महाराष्ट्र में एमवीए सरकार के बनने के बाद से ही फडणवीस लगातार सीएम के तौर पर वापसी की कोशिश कर रहे थे, लेकिन शिंदे को सीएम बनाने के फैसले ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया था।

क्यों लिया शिंदे के समर्थन का फैसला?
शनिवार को फडणवीस ने कहा, 'महाराष्ट्र की स्थिति पर विचार करते हुए (शिंदे को समर्थन देने का) फैसला लिया गया था। मैंने सरकार से बाहर रहने का फैसला किया था, ताकि कोई यह न कहे कि हमने सत्ता, लालच के लिए हाथ मिलाया है। मेरे नेताओं ने मुझे कहा कि राज्य में सरकार चलाने के लिए मेरे अनुभव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार को बाहर से नहीं चलाया जा सकता है, इसलिए उन्होंने मुझे सरकार में शामिल होने को कहा।'

बदले की बात
इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बदले की बात का भी जिक्र किया। इंडिया टुडे के अनुसार, डिप्टी सीएम ने कहा, 'जब हम विपक्ष में थे, तो शिवसेना ने जैसा हमारे साथ बर्ताव किया, जिस तरह से उद्धव ठाकरे ने हमारी पीठ में छुरा मारा, हम बदले का मौका देख रहे थे। अगर कोई बगावत करने का फैसला करता है, तो हम उसे वापस जाने के लिए नहीं कहेंगे। हमने उन्हें 100 प्रतिशत समर्थन दिया। मुझे खुशी है कि जैसा अन्याय मेरे साथ हुआ था, हमने उसका बदला लिया।'

शिंदे भी कर रहे हैं पीएम मोदी की तारीफ
शुक्रवार को ही सीएम शिंदे ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की तारीफ की। उन्होंने इशारों-इशारों में कह दिया कि पीएम मोदी ने दिवंगत बाल ठाकरे की इच्छाएं पूरी की हैं। उन्होंने कहा था, 'बालासाहेब ने एक बार कहा था, मुझे एक दिन प्रधानमंत्री बना दो, मैं कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटा दूंगा, आयोध्या में राम मंदिर बना दूंगा। अब आर्टिकल 370 हट गया है और राम मंदिर भी बन रहा है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.