भूपेश की अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Updated on 04-08-2025 01:29 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। शराब, कोयला और महादेव सट्टा एप घोटाले में नाम सामने आने और बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए अग्रिम जमानत के लिए शीर्ष अदालत का रुख किया है।

गिरफ्तारी से बचने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे बघेल
पूर्व सीएम ने अपनी याचिका में कहा है कि यदि कोर्ट अग्रिम जमानत प्रदान करता है, तो वे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सहित सभी जांच एजेंसियों का पूरा सहयोग करेंगे। बघेल का कहना है कि राजनीतिक द्वेष के चलते उनके और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने अपने पुत्र की गिरफ्तारी को इसका उदाहरण बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक लगाने और जांच में सहयोग का अवसर देने की मांग की है।

बेटे की गिरफ्तारी का दिया हवाला
याचिका में उन्होंने लिखा है कि उनके बेटे चैतन्य बघेल को भी शराब घोटाले में कमीशनखोरी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया, जबकि ईडी की एफआईआर में उसका नाम तक नहीं है। पूर्व सीएम का आरोप है कि यह सब एक राजनीतिक साजिश के तहत हो रहा है ताकि उन्हें बदनाम किया जा सके।

ईडी की रफ्तार और सियासी हलचल
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासनकाल के दौरान हुए 2,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के शराब घोटाले, कोल स्कैम, और महादेव सट्टा एप से जुड़े भ्रष्टाचार की जांच में तेजी आने के बाद बघेल की याचिका को राजनीतिक संकेतों से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारों का मानना है कि बघेल को जल्द ही ईडी के समन का सामना करना पड़ सकता है।

सियासी बयानबाजी तेज
पूर्व सीएम की इस याचिका ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। विपक्ष जहां इसे "चोरी और सीनाजोरी" बता रहा है, वहीं कांग्रेस इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दे रही है।

अब सबकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हैं, जहां आज की सुनवाई यह तय करेगी कि भूपेश बघेल को गिरफ्तारी से राहत मिलेगी या उन्हें जांच एजेंसियों के सवालों का सामना करना होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.