टैक्स असेसमेंट केस में कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई आज:दिल्ली हाईकोर्ट ने 210 करोड़ के जुर्माने पर रोक की याचिका खारिज की थी

Updated on 20-03-2024 12:36 PM

दिल्ली हाईकोर्ट में टैक्स असेसमेंट केस में कांग्रेस की याचिका पर आज सुनवाई होगी। कोर्ट ने 13 मार्च को कांग्रेस के बैंक खातों पर IT एक्शन को रोकने की याचिका खारिज कर दी थी। जस्टिस यशवंत वर्मा और जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव की बेंच ने सुनवाई करते हुए कहा था कि इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल के फैसले को छेड़ने की कोई वजह दिखाई नहीं दे रही है।

दरअसल, कांग्रेस पार्टी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 13 फरवरी को 105 करोड़ के बकाया टैक्स की वसूली के लिए नोटिस भेजा था। डिपार्टमेंट ने कांग्रेस पर 210 करोड़ का जुर्माना लगाया था और बैंक खाते फ्रीज कर दिए थे। इनकम टैक्स की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेता और वकील विवेक तन्खा ने इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल में याचिका लगाई थी। लेकिन 8 मार्च इसे खारिज कर दिया गया था।

इसके खिलाफ कांग्रेस ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई, जिस पर 12 मार्च को सुनवाई हुई। इस दौरान कांग्रेस ने कोर्ट में कहा था कि अगर इनकम टैक्स की कार्रवाई को नहीं रोका गया तो पार्टी आर्थिक मुसीबत में पड़ जाएगी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया और आज फैसला सुनाते हुए कहा- हम याचिका खारिज करते हैं, क्योंकि हमें ट्रिब्यूनल के फैसले में कोई खामी नहीं लग रही।

ट्रिब्यूनल के फैसले के बाद माकन ने कहा था- यह आदेश लोकतंत्र पर हमला
अपीलेट ट्रिब्यूनल के फैसले के बाद कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा था कि भाजपा सरकार ने जानबूझकर इसके लिए लोकसभा चुनावों का समय चुना है। कांग्रेस के फंड को रोकना लोकतंत्र पर हमला है क्योंकि यह चुनावों से ठीक पहले आया है। ऐसी हालत में कोई निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद कैसे कर सकता है, जब आयकर अधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी के खातों से 270 करोड़ रुपए का अमाउंट जब्त कर लिया है।

तन्खा की अपीलेट ट्रिब्यूनल में दलील- अगर रोक नहीं लगाई, तो पार्टी वित्तीय संकट में होगी
कांग्रेस कानूनी सेल हेड विवेक तन्खा ने कहा कि हमें इस समय एक सुरक्षा आदेश की जरूरत है। पार्टियां और चुनाव आते-जाते रहेंगे लेकिन राजस्व सरकार का एक विभाग है। भारत को कानून के अनुसार चलना होगा। अगर केवल एक ही पार्टी होगी तो लोकतंत्र कैसे बचेगा? अगर रोक नहीं लगाई, तो चुनाव से पहले पार्टी वित्तीय संकट में होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि- हम इंकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल के आदेश से निराश हैं। तन्खा बोले- उन्होंने 20% जुर्माने के भुगतान पर राहत देने में अपनी पिछली परंपरा का पालन नहीं किया है और वह भी एक राष्ट्रीय पार्टी को, जो लोकसभा चुनाव लड़ने वाली है।

कांग्रेस ने जुर्माना लगाने को टैक्स टेररिज्म कहा था
कांग्रेस ने पहले आयकर अधिकारियों के फैसले को कर आतंकवाद (टैक्स टेररिज्म) बताया था। जो आम चुनाव से पहले केवल प्रमुख विपक्षी दल के फंड को कमजोर करने के लिए किया गया था। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया था कि आयकर विभाग ने उसके बैंक खातों से 65 करोड़ रुपए निकाले हैं। कांग्रेस ने यह भी दावा किया था कि उसके 205 करोड़ रुपए फ्रीज कर दिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.