ज्ञानवापी पर सुनवाई आज, नमाजियों की संख्या निर्धारित करने की मांग, हिंदू पक्ष ने बातचीत से विवाद सुलझाने का दिया प्रस्ताव

Updated on 17-08-2023 01:00 PM
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी का ज्ञानवापी मस्जिद मुद्दा लगातार गरमाया हुआ है। एक तरफ कोर्ट में यह मामला लगातार चल रहा है। वहीं, कोर्ट के बाहर भी मामले को सुलझाने की कोशिश तेज हो गई है। पिछले दिनों यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ज्ञानवापी को ऐतिहासिक भूल करार देते हुए मुस्लिम पक्ष की ओर से प्रस्ताव आने की बात कही थी। हालांकि, अब हिंदू पक्ष इस मामले में आगे आया है। ज्ञानवापी विवाद को कोर्ट के बाहर बातचीत से सुलझाने का प्रस्ताव दिया गया है। पिछले दिनों लगातार विवाद गहराने के बाद इस प्रकार की पहल की चर्चा वाराणसी में हो रही है। हिंदू पक्ष के कोर्ट के बाहर बातचीत के प्रस्ताव पर मुस्लिम पक्ष की ओर से भी विचार शुरू कर दिया गया है। वहीं, वाराणसी जिला कोर्ट में गुरुवार को भी ज्ञानवापी के मुद्दे पर सुनवाई होगी।


जिला कोर्ट में होगी मामले की सुनवाई

ज्ञानवापी और श्रृंगार गौरी से जुड़े केस की याचिकाकर्ता राखी सिंह ने जिला जज की अदालत में एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। इसमें ज्ञानवापी परिसर में मौजूद चिह्नों को सुरक्षित रखने समेत अन्य मांगें की गई। राखी सिंह की ओर से वकील सौरभ तिवारी ने याचिका दायर कर इसमें यूपी सरकार, जिलाधिकारी वाराणसी, पुलिस कमिश्नर, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद और श्रीकाशी विश्वनाथ ट्रस्ट को प्रतिवादी बनाया है। याचिका के जरिए दायर प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि ज्ञानवापी परिसर में एडवोकेट कमिश्नर की कार्यवाही के दौरान मिले और अभी चल रहे एएसआई सर्वे के दौरान मिले हिंदू धर्म के चिह्नों को तब तक सील और सुरक्षित करने का आदेश जिम्मेदार अधिकारियों को दिया जाए, जब तक केस का फैसला नहीं आ जाता है।

ज्ञानवापी में नमाज पढ़ने वानों की संख्या निर्धारित करने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि हिंदू धर्म के चिह्नों और श्री आदि विश्वेश्वर को नुकसान नहीं पहुंचे, इसके लिए यह आवश्यक है। ज्ञानवापी में मौजूद चिह्नों को नुकसान से बचाने के लिए प्रतिवादी अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद को इमारत के रंग-रोगन से रोकने की भी मांग की है। कोर्ट की ओर से ज्ञानवापी से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए पहले से निर्धारित तिथि 17 अगस्त को ही इस प्रार्थना पत्र पर भी सुनवाई करेगी।

हिंदू पक्ष की पहल पर बढ़ी हलचल

हिंदू पक्ष की ओर से ज्ञानवापी मुद्दे पर बड़ी पहल की गई है। हिंदू पक्ष की ओर से अब ज्ञानवापी मुद्दे के बातचीत से समाधान का प्रस्ताव दिया गया है। हिंदू पक्ष इस मुद्दे के जल्द समाधान की कोशिश में जुटा हुआ है। यह समाधान सभी पक्षों की सहमति से हो, इसके लिए पहल की जा रही है। दरअसल, हिंदू पक्ष ज्ञानवापी परिसर में स्थित आदि विश्वेश्वर और माता श्रृंगार गौरी की दैनिक पूजा की मांग करता रहा है। ऐसे में अगर मुस्लिम पक्ष की ओर से मुद्दे में नरमी दिखाई जाती है तो बातचीत से भी विवाद का हल निकल सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.