सांसद अमृतपाल की याचिका पर सुनवाई 25 को:तकनीकी पहलू जानेगा हाईकोर्ट

Updated on 21-02-2025 11:46 AM

डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की लोकसभा से गैरहाजिर रहने के कारण संसदीय सदस्यता खतरे में है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आज शुक्रवार को अमृतपाल द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के बाद अगली तारीख 25 फरवरी दी गई है। खालिस्तान समर्थक इस सांसद ने हाईकोर्ट से मांग की है कि उन्हें लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने दिया जाए।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट इस दौरान तकनीकी पहलुओं पर नजर रखना चाहता है। 25 फरवरी को तकनीकी पहलुओं पर चर्चा हो सकती है। दरअसल, याचिका में हवाला दिया गया है कि नियमों के मुताबिक अगर वह 60 दिनों तक लोकसभा की कार्यवाही से गैरहाजिर रहते हैं तो उनकी सदस्यता रद्द हो सकती है। दलील दी गई है कि वह 46 दिनों से लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले पाए हैं। याचिका दायर होने के बाद कोर्ट आज इस पर सुनवाई करने जा रहा है।

याचिका में रखी हैं यह दलीलें

अमृतपाल के वकील की तरफ से दायर याचिका में बताया गया उसे इस बारे में लोकसभा की तरफ से पत्र मिला है। जिससे यह सारी चीजें सामने आई है। अमृतपाल सिंह खडूर साहिब के सांसद हैं। ऐसे में उसकी तरफ से लोकसभा स्पीकर से सेशन में शामिल होने की मांग रखी गई है।

इससे पहले उनकी तरफ से अमृतसर के जिला मजिस्ट्रेट को भी अपनी रिप्रेजेंटेशन दी गई थी। जिसे रद्द किया जा चुका है। अमृतपाल ने बताया कि पहले 24 जून से दो जुलाई, 25 नवंबर तक 19 दिन, 25 नवंबर से 12 दिसंबर तक संसद में चले सत्रों के दौरान वह गैर-हाजिर रहा है।

14 जनवरी 2025 को बनाई नई पार्टी

अमृतपाल सिंह की नई पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे का ऐलान 14 जनवरी 2025 को मुक्तसर के माघी मेले में किया गया था। अमृतपाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी को चलाने के लिए कमेटी बनाई गई थी।

पार्टी के नेता जसकरन सिंह काहन सिंह वाला ने कहा था कि चुनाव आयोग को पार्टी के लिए 3 नाम भेजे गए थे, जिसमें इस नाम पर मुहर लगी। ये दो विचारधाराओं की जंग है। एक विचारधारा दिल्ली की है, जो किसानों की जान ले रही है। दिल्ली की सोच सिख समुदाय को नुकसान पहुंचा रही है। दिल्ली की सोच बंदी सिखों को बंदी बनाए रखना चाहती है। दिल्ली की सोच पंथ और पंजाब को नुकसान पहुंचा रही है। दिल्ली की सोच पंजाब के पानी को लूटना चाहती है।

दीप सिद्धू की मौत के बाद वारिस पंजाब दे का चीफ बना

सांसद बनने से पहले अमृतपाल सिंह 'वारिस पंजाब दे’ संगठन संभाल रहा था। यह संगठन पंजाबी अभिनेता संदीप सिंह उर्फ दीप सिद्धू ने सितंबर 2021 में बनाया था। दीप सिद्धू तब सुर्खियों में आए थे, जब पिछले किसान आंदोलन में शंभू बॉर्डर पर उन्होंने अधिकारी से अंग्रेजी में बात की। इसके बाद 26 जनवरी 2021 को लाल किले पर हुए उपद्रव के मामले में भी दीप सिद्धू प्रमुख आरोपी था।

दीप सिद्धू ने संगठन बनाने के बाद कहा था कि इसका मकसद युवाओं को सिख पंथ के रास्ते पर लाना और पंजाब को जगाना है। 15 फरवरी 2022 को दिल्ली से लौटते वक्त दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद अमृतपाल सिंह दुबई से भारत लौटा और वारिस पंजाब दे का चीफ बन गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.