सब इंस्पेक्टर भर्ती याचिकाओं पर सुनवाई अगले महीने

Updated on 24-08-2023 02:04 PM

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर सहित अन्य पदों पर हो रही भर्तियों में कई गड़बड़ियों के संबंध में लगाई गई 105 से भी ज्यादा याचिकाओं के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जांच कर बंद लिफाफे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई अब 19 सितंबर को होगी।

बीजेपी सरकार के समय शुरू हुई सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का​ विवाद अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पदों की संख्या बढ़ाकर परीक्षा लेने का निर्णय लिया गया। इसके बाद छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने सब इंस्पेक्टर, सूबेदार, प्लाटून कमांडर, सब इंस्पेक्टर (रेडियो), सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) सहित अन्य 971 पदों पर भर्ती के लिए 13 सितंबर 2021 को विज्ञापन जारी किया था। परीक्षा में देरी को लेकर अभ्यर्थियों को आंदोलन करना पड़ा।

29 जनवरी 2023 को अंबिकापुर, दुर्ग, जगदलपुर, रायपुर और बिलासपुर में परीक्षा आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद हाईकोर्ट में 105 याचिकाएं लगाई गई हैं। याचिकाओं में अलग-अलग गड़बड़ियों को आधार बनाया गया है। सभी मामलों पर जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की बेंच में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान कुछ अन्य गड़बड़ियों की तरफ ध्यान दिलाया गया। हाईकोर्ट ने तथ्यों की जांच और परीक्षण करने के बाद बंद लिफाफे में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए 19 सितंबर को अगली सुनवाई तय की है।

बता दें कि पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने भर्ती में गलतियों-विसंगतियों को दूर करने के लिए राज्य सरकार को आदेश दिए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.