आवाज सुनकर, कद-काठी देख, सुनील को कर देते थे रिजेक्‍ट, 'पुष्‍पा' के श्रीनु की अनकही कहानी

Updated on 28-02-2023 09:13 PM

आपने सुनील को साउथ की कई फिल्मों में कॉमेडी रोल करते हुए देखा होगा, लेकिन 'पुष्पा' में मंगलम श्रीनु का किरदार निभाकर भी वो छा गए। उन्होंने अपने करियर में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए बहुत कुछ झेला भी। कम उम्र में ही पिता का सिर से उठ गया और मां ने अपने दम पर मेहनत कर बेटे की परवरिश की। घर की माली हालत के कारण ही सुनील ने अपने होमटाउन में असिस्टेंट अकाउंटेंट की नौकरी कर ली, लेकिन उनके लिए किस्मत में कुछ और लिखा था। फाइन आर्ट्स में ग्रेजुएशन करने के बाद वो एक्टिंग में हाथ आजमाने निकल पड़े, लेकिन भारी आवाज और कद-काठी की वजह से हर जगह रिजेक्शन मिलता था। जब वो हैदराबाद आए थे, तब फेमस डायरेक्टर Trivikram Srinivas संग रूम शेयर करते थे।

ये भी बताया जाता है कि सुनील (Indukuri Sunil Varma), चिरंजीवी के बहुत बड़े फैन थे और मंदिर जाकर उनके डांस स्टेप कॉपी किया करते थे। उन्होंने तीन-चार फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पहर काम किया। वो 1996 में पवन कल्याण की फिल्म में नजर आए, लेकिन उन्हें क्रेडिट नहीं मिला। करीब चार साल तक खूब स्ट्रगल किया, तब जाकर बतौर हीरो फिल्म मिली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

सुनील की शुरुआत रही धीमी

49 साल के सुनील ने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में की थी। उन्होंने पहली बार Akkada Ammayi Ikkada Abbayi फिल्म में काम किया था, लेकिन फाइनल कट में उनके सीन कट गए थे। उनके करियर की शुरुआत बहुत धीमी हुई। 'प्रेम कथा' और 'स्वयंवरम', इंडस्ट्री में उनके पहले रियल मौके थे। 'चिरु नववुथो' और 'नुव्वे कवाली' वे पहली फिल्में थीं, जिनमें उन्होंने एक्टिंग की थी। Nuvve Kavali पहले रिलीज हुई थी।

एसएस राजामौली के साथ किया काम

साल 2010 में सुनील ने एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी Maryada Ramanna में काम किया, जो हिट रही। तब सुनील के बारे में कहा गया कि वो अब कॉमेडी हीरो की तरह नहीं दिखेंगे। उनका डांस सिंपली शानदार था।

मिलने लगीं तारीफें, होने लगे पॉप्युलर

सुनील ने Veerabhadram Chowdhary के डायरेक्शन में बनी Poola Rangadu में लीड रोल निभाया था, जो दुनियाभर में 450 थिएटर्स में रिलीज हुई थी। वो Colour Photo मूवी में निगेटिव रोल में नजर आए थे, जिसकी क्रिटिक्स ने काफी तारीफ की थी। साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा: द राइज' में सुनील ने एक सीरियस गैंगस्टर मंगलम श्रीनु का किरदार निभाया और विलेन के किरदार में भी छा गए।

बेहद इमोशनल हैं सुनील, बर्थडे पर किया था ये काम

सुनील का जन्म 28 फरवरी 1974 को Indukuri Sunil Varma के रूप में हुआ था। वो आंध्र प्रदेश के भीमावरम के रहने वाले हैं। उनकी तब खूब चर्चा हुई थी, जब उन्होंने अपने 40वें बर्थडे पर नेत्रहीन स्कूल में दान किया था और बच्चों संग समय भी बिताया था। डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास और सुनील, भीमावरम में अपने दिनों से दोस्त थे। अपने स्ट्रगल के दिनों में वे डायरेक्टर गुनशेखर के साथ पुंजगुट्टा में रूममेट्स के रूप में एक साथ रहे। साल 2016 तक Trivikram Srinivas ने किराया चुकाकर मेमोरी के रूप में कमरे का रखरखाव किया।
 


सुनील का परिवार

पर्सनल लाइफ की बात करें तो सुनील ने साल 2002 में Sruthi Indukuri से शादी की। इनके दो बच्चे हैं- कुंदना और दुश्यंत। वो सोशल मीडिया पर तो एक्टिव हैं, लेकिन फैमिली संग बहुत ही पोस्टशेयर करते हैं।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.