गर्मी का गेहूं की उपज पर कोई असर नहीं, सरकार ऐसा क्यों कह रही है

Updated on 03-03-2023 09:27 PM
नयी दिल्ली: इस साल फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ने लगी है। ऐसे में सबसे ज्यादा असर किसी फसल पर पड़ी है तो वह गेहूं है। ऐसे में किसानों को खेत में ज्यादा बाद पानी देना पड़ता है। गेहूं के दाने भी पिलपिले रह जाते हैं। मतलब कि कुल मिला कर गेहूं की उपज (Wheat Yield) कम हो जाने का खतरान। लेकिन केंद्र सरकार का कहना है कि घबराने की जरुरत नहीं है। देश के सभी प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में गेहूं की फसल की स्थिति सामान्य है।

सरकार की एक समिति ने बताया है


जब फरवरी में तापमान असामान्य रूप से बढ़ने लगी थी, तब केंद्र सरकार ने इसके प्रभाव को जानने के लिए एक समिति का गठन किया था। इसी समिति का कहना है कि गेहूं की फसल की स्थिति सामान्य है। कृषि विभाग द्वारा गठित इस समिति की एक बैठक हाल ही में आईसीएआर- भारतीय गेहूं और जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल में आयोजित की गई थी। इसमें भारतीय मौसम विभाग आईएमडी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद आईसीएआर, प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों के राज्य कृषि विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों भाग लिया था।

फसल की स्थिति सामान्य


केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि गेहूं की फसल की स्थिति पर विस्तार से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश राज्यों द्वारा चर्चा की गई। इन्हीं राज्यों में देश का अधिकतर गेहूं पैदा किया जाता है। यदि रकबे की बात करें तो इन्हीं राज्यों में गेहूं का 85 फीसदी से ज्यादा रकबा है। बयान में कहा गया, ‘‘समिति ने आकलन किया कि आज की तारीख में सभी प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में गेहूं की फसल की स्थिति सामान्य है।’’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.