सैम करन और शिमरोन हेटमायर के बीच गरमाया माहौल, पंजाब और राजस्थान के मैच में मैदान पर हुआ पंगा

Updated on 20-05-2023 08:16 PM
धर्मशाला:आईपीएल 2023 (IPL 2023) के प्लेऑफ में जगह की धुंधली उम्मीद बनाए रखने के लिहाज से शुक्रवार के अहम मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने पंजाब किंग्स (PBKS vs RR) को चार विकेट से हरा दिया। पारी की दो गेंद बाकी रहते इस जीत के साथ राजस्थान ने लीग स्टेज के अपने सभी 14 मैचों से 14 अंक बनाकर पांचवीं पोजिशन हासिल कर ली। रॉयल्स को अब लीग में बाकी बचे मैचों के परिणाम का इंतजार करना होगा। राजस्थान की ओर से ओपनर यशस्वी जायसवाल 36 गेंद में 8 फोर से सजी 50 रन की पारी खेली और देवदत्त पडिक्कल (51 रन, 30 गेंद, 5 फोर, 3 सिक्स) के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 गेंद में 73 रन की साझेदारी की। इसके बाद कैरेबियाई बिग हिटर शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने रॉयल्स की लड़ाई लड़ी।

हेटमायर और करन में हुआ पंगा

रन चेज के दौरान इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन और शिमरोन हेटमायर के बीच पंगा हो गया। 17वें ओवर की 5वीं गेंद पर हेटमायर के खिलाफ अपील हुआ और अंपायर ने आउट करार दे दिया। सैम करन ने बल्लेबाज के पास जाकर जश्न मनाया और कुछ कहा भी। लेकिन हेटमायर ने डीआरएस लिया और थर्ड अंपायर का फैसला उनके पक्ष में आया। तभी दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। ओवर खत्म होने के बाद भी करन और हेटमायर में बहस हुई।

19वें ओवर में हुए आमने-सामने

सैम करन 19वां ओवर लेकर आए। शिमरोन हेटमायर ने पहली ही गेंद पर चौका मारा। वह चौके के पोज में ही बल्ला उठाए भागते हुए नॉन स्ट्राइक एंड तक पहुंच गए। हालांकि इस बार करन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस ओवर में हेटमायर ने एक और चौका मारा लेकिन 5वीं गेंद पर करन को उनका विकेट मिल गया।

क्या हुई बात?

मैच के बाद शिमरोन हेटमायर इंटरव्यू देने के लिए आए। जब हेटमायर से पूछा गया कि करन ने उन्हें क्या बोला था। इसपर राजस्थान रॉयल्स के बल्ले ने हंसते हुए कहा- मैं यहां कुछ भी नहीं बता सकता हूं। उन्होंने आग कहा- यह हमेशा अच्छा होता है कि कोई मुझसे कुछ कहता है तो, कुछ ज्यादा नहीं हुआ आज। मुझे आज बैटिंग करने में मजा आया, जिससे मुझे थोड़ा और आत्मविश्वास मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के खेल मुकाबले हमेशा से ही फैंस का दिल थामकर देखने वाले होते हैं। जब भी ये दोनों टीमें किसी भी खेल में आमने-सामने आती…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने देश को बड़ी सफलता दिलाई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों,…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्सड मार्शल आर्ट्स (MMA) इवेंट में पहला ऐतिहासिक पदक मिल गया है। 36 साल की भारतीय फाइटर सुचीका तरियाल ने सोमवार को महिलाओं…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन चीन की 13 साल की तैराक यू जिदी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया को हैरान कर दिया। अगले महीने 14 साल…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजयी रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए पूल-बी के…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
Advt.