राजस्थान-UP में 4 दिन तक हीटवेव का अलर्ट:कानपुर सबसे गर्म शहर, तापमान 46.8 डिग्री, 18 राज्यों में बारिश की आशंका

Updated on 04-06-2024 12:31 PM

देश में तेज गर्मी का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में चार दिन तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में 2 दिन तक और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा में आज लू चलने की आशंका है।

सोमवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 43 डिग्री से 46 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। कानपुर देश में सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के सिरसा में तापमान 46.4 डिग्री और राजस्थान के गंगानगर में तापमान 46.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

इसके बाद पंजाब के अमृतसर में तापमान 45.9 डिग्री और दिल्ली के आयानगर में 45.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ओडिशा, बिहार और गोवा में आज उमस भरी गर्मी की भी संभावना जताई गई है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, ओडिशा में इस गर्मी के सीजन में हीटस्ट्रोक से 30 लोगों की मौत हो चुकी है।

18 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट
देश में गर्मी के दौर के साथ 18 राज्यों के कई शहरों में बारिश की भी आशंका जताई गई है। हालांकि, बारिश से यहां तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना काफी कम है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.