छत्तीसगढ़ में कल से हीट वेव का अलर्ट:4 दिन 4 डिग्री बढ़ेगा तापमान, बिलासपुर-रायपुर और दुर्ग के लोगों को सतर्क रहने की सलाह

Updated on 15-04-2026 12:37 PM
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

कल यानी 16 अप्रैल से बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में हीट वेव चलने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। इस दौरान पूरे प्रदेश में मौसम ड्राई बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 41.2°C रायपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.9°C अंबिकापुर में दर्ज हुआ। इस दौरान कहीं भी बारिश नहीं हुई और कोई सक्रिय मौसम प्रणाली भी नहीं है।

हीट वेव चल सकती है

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल मौसम ड्राई ही बना रहेगा। अगले 2 दिनों तक भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि कुछ जगहों पर हीट वेव की स्थिति बन सकती है।

रायपुर का मौसम

राजधानी में आज (15 अप्रैल) आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 42°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रह सकता है।

चेतावनी

फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन कल यानी 16 अप्रैल से कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद केस में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस…
 26 September 2026
धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों में पानी भर गया है। इसी बीच भखारा क्षेत्र…
 26 September 2026
रायपुर में गणपति विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। विसर्जन के बीच डीजे और धुमाल की धुन पर लोग नाचते-गाते बप्पा को विदाई दे रहे हैं। लेकिन इस शोर…
 26 September 2026
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क की कड़ियां छत्तीसगढ़ के…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा गांव में ट्रांसफार्मर फटने से झुलसे पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 20 सितंबर रविवार को हेमबंद…
 26 September 2026
जांजगीर-चांपा जिले में शराबी हेडमास्टर ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। पामगढ़ विकासखंड के सरकारी स्कूल भांठापारा भुईगांव में पदस्थ योगेश्वर सिंह कंवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो में…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ में करीब 36 घंटे हुई लगातार बारिश के बाद अब बारिश थम गई है। रायपुर समेत कई हिस्सों में जलभराव है। महादेवघाट पुल से 2 फीट ऊपर पानी बह…
 25 September 2026
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केके श्रीवास्तव की करीब 3 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है। केके छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…
 25 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाया। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में करीब 55 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में…
Advt.