UP-बिहार समेत चार राज्यों में हीटवेव का अलर्ट:नॉर्थ ईस्ट राज्यों में भारी बारिश होगी

Updated on 06-06-2024 12:29 PM

देश में दक्षिण और पूर्वोत्तर की तरफ मानसूनी बारिश और उत्तर की तरफ हीटवेव का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में हीटवेव का अलर्ट है। बुधवार को रोहतक, झांसी, उरई, हमीरपुर, रीवा का तापमान 45 डिग्री से ज्यादा रहा। फतेहपुर में सबसे ज्यादा 46.2 तापमान दर्ज हुआ।

IMD के मुताबिक अगले दो दिन बिहार, झारखंड और ओडिशा में तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश में दो दिन बाद तापमान में 2 डिग्री की बढ़त हो सकती है।

मानसून केरल, तमिलनाडु होते हुए कर्नाटक पहुंच गया है। इसके 10 जून तक महाराष्ट्र, 15 जून तक मध्य प्रदेश और 27 जून तक दिल्ली पहुंचने का अनुमान है। मानसून 30 मई को केरल और नॉर्थ ईस्ट राज्यों और 31 मई को मानसून उत्तरी पश्चिम बंगाल में पहुंचा।

इतिहास का सबसे गर्म महीना मई
2024 का मई महीना अब तक के रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा गर्म महीना रहा है। यह जानकारी यूरोप की कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस ने दी है। लगातार बढ़ रही गर्मी अल नीनो और क्लाइमेट चेंज की वजह से है।कॉपरनिकस ने बताया कि 80% संभावना है कि दुनिया भर में तापमान में होती वृद्धि के चलते अगले पांच साल में से कोई एक साल ऐसा हो सकता है, जिसमें तापमान प्री-इंडस्ट्रियल समय के तापमान से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो जाएगा।

13 राज्यों में हल्की बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, आज देश के 29 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में हल्की से तेल बारिश का अलर्ट है। महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश, जबकि अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा में भारी बारिश होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.