MP-UP में आज हीटवेव का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री पहुंचा : 4-5 दिनों में टेम्परेचर और बढ़ेगा

Updated on 23-04-2024 01:16 PM

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में अगले 5 दिनों तक तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक में आज हीटवेव चलेगी। वहीं, पश्चिम बंगाल में सीवियर हीटवेव की चेतावनी जताई गई है। इन चारों राज्यों में तापमान भी 42 डिग्री तक पहुंच चुका है।

मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में आने वाले 4-5 दिनों में 42 डिग्री से भी पार पहुंचेगा। हालांकि, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश का भी अनुमान है, लेकिन इससे गर्मी का असर कम नहीं होगा।

गर्मी को देखते हुए ओडिशा में 25 अप्रैल से बच्चों की स्कूल की छुट्टियां घोषित की गई हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के भी सभी स्कूल भी 15 जून तक बंद रहेंगे।

उधर, राजधानी दिल्ली में भी तेज गर्मी का असर जारी है, हालांकि यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने कहा कि अप्रैल महीने के आखिर में यहां तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचेगा।

देश में गर्मी के असर के बावजूद 21 राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा असम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं।

कब चलती है हीटवेव?
मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब चलती है जब मैदानी इलाकों में टेम्परेचर 40 डिग्री, कोस्टल यानी तटीय इलाकों में 37 डिग्री और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री हो जाए। सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने पर हीटवेव और 6.4 डिग्री का इजाफा होने पर सीवियर हीटवेव चलती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.