पाकिस्तान में अपनी पसंद का आर्मी चीफ बनाने की भारी कीमत, एक PM को जेल तो दूसरे को फांसी

Updated on 19-09-2022 05:50 PM

पाकिस्‍तान में एक बार फिर सेना प्रमुख की नियुक्ति को लेकर घमासान मचा हुआ है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ लंदन में रह रहे पूर्व पीएम और बड़े भाई नवाज शरीफ से इस मामले पर सलाह-मशविरा कर रहे हैं। इसके बाद वह नए सेना प्रमुख की नियुक्त पर फैसला करेंगे। मालूम हो कि नवाज शरीफ तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे और चार सेना प्रमुखों की नियुक्ति कर चुके हैं।

पाकिस्तानी सेना के मौजूदा प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा इस साल 29 नवंबर को सेवानिवृत्ति होंगे। इससे पहले देश में सेना प्रमुख की नियुक्त को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मांग की है कि नए सेना प्रमुख की नियुक्ति चुनाव के बाद नई सरकार की ओर से की जानी चाहिए। 

इमरान खान पर भी इस मामले में लगे हैं आरोप
इमरान खान जब खुद सत्ता में थे, तब विपक्ष ने उन पर अपनी पसंद के व्यक्ति को सेना प्रमुख बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था, ताकि वह विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित करने के उनके एजेंडे में सहयोग कर सके। सेना प्रमुख की नियुक्ति से जुड़ा यह विवाद नया नहीं है। एक्सपर्ट बताते हैं कि अपनी पसंद का आर्मी चीफ चुनना प्रधानमंत्री के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है।

जनरल जिया ने जुल्लिफकार अली भुट्टो को फांसी दिलाई 
पाकिस्‍तान के नौंवे प्रधानमंत्री जुल्लिफकार अली भुट्टो थे। उन्होंने 1 मार्च 1976 को जनरल जिया-उल-हक को सेना प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया। जनरल जिया के बर्ताव से भुट्टो को लगता था कि वह राजनीति से दूर ही रहेंगे। लेकिन, वह गलत साबित हुए। 5 जुलाई, 1977 को देश में तख्‍तापलट हुआ। भुट्टो के पसंदीदा आर्मी चीफ जनरल ने उन्‍हें सत्ता से बेदखल कर दिया। इतना ही नहीं, भुट्टो को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया। 18 दिसंबर, 1978 को भुट्टो को हत्‍या का दोषी पाया गया। 4 अप्रैल, 1979 को भुट्टो को रावलपिंडी की सेंट्रल जेल में फांसी दे दी गई।

जनरल मुशर्रफ ने नवाज शरीफ को जेल में डलवाया
चार आर्मी चीफ नियुक्त करने वाले पूर्व पीएम नवाज शरीफ भी धोखा खा चुके हैं। 1999 में तत्‍कालीन आर्मी चीफ जनरल परवेज मुशर्रफ ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया था। मुशर्रफ ने देश में मिलिट्री शासन लागू किया और शरीफ को जेल भेज दिया। जनरल मुशर्रफ का मानना था कि शरीफ की नीतियों की वजह से कारगिल में भारत से पाकिस्तान हारा, जबकि शरीफ मुशर्रफ को इस जंग का दोषी बताते रहे। यह जानना भी दिलचस्प है कि जनरल कमर जावेद बाजवा की नियुक्ति शरीफ ने ही की थी और वह आज भी बाजवा को उनकी सत्ता जाने का दोषी ठहराते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.