छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार, ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी

Updated on 15-09-2023 02:43 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज बदल गया है और प्रदेश भर में बारिश शुरू हो गई है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश होन की चेतावनी दी है। विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए आरेंज व यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही बिजली भी गिरेगी। तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा,लेकिन तीन दिनों के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी।

गुरुवार को भी सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाए रहे और दोपहर बादा मौसम का मिजाज बदला तथा तेज बारिश हुई। बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते अब जलस्तर भी थोड़ा बढ़ने लगा है और प्रदेश में बारिश की स्थिति में सुधार हुआ है।

रायपुर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रदेश भर में अभी तक की स्थिति में 820 मिमी से ज्यादा वर्षा हो चुकी है।

शहर हुआ जलमग्न
गुरुवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश के चलते रायपुर के विभिन्न क्षेत्र जलमग्न हो गए। जलमग्न होने वाले क्षेत्रों में तेलीबांधा, जयस्तंभ चौक, कोटा, सरस्वती नगर, पुरानी बस्ती, अशोक नगर, अवंति विहार, गोगांव, नर्मदापारा, प्रोफेसर कालोनी, जलविहार कालोनी, पुरानी बस्ती क्षेत्र आदि में जलभराव हो गया। बारिश के तुरंत बाद जलभराव को लेकर स्थानीय निवासियों ने अनोखा प्रदर्शन भी किया। कोटा रोड में बारिश के पानी से भरे सड़क में बैठकर लोगों ने महापौर एजाज ढेबर व विधायक विकास उपाध्याय के खिलाफ प्रदर्शन किया।

आरेंज अलर्ट
रायगढ़, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी तथा महासमुंद जिले के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दुर्ग, बालोद व राजनांदगांव जिले में भी एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।

यलो अलर्ट
सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम,राजनांदगांव, कांकेर, बीजापुर तथा नारायणपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है और बिजली भी गिर सकती है। इसके साथ ही शनिवार सुबह 8.30 बजे तक के लिए कोरिया, सूरजपुर, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, बलौदाबाजर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बेमेतरा, कबीरधाम, बस्तर, कोंडागांव तथा कांकेर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा व बिजली गिर सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.