सावन के पहले दिन झमाझम बारिश: रायपुर में जुलाई का नया रिकॉर्ड, आज से बारिश में कमी के आसार

Updated on 30-07-2026 01:50 PM

रायपुर। पश्चिम बंगाल के ऊपर बने गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) के प्रभाव से सावन माह के पहले ही दिन राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। पिछले 24 घंटों की लगातार बारिश से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित रहा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज से बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है, जबकि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।

रायपुर में टूटा जुलाई का बारिश रिकॉर्ड

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 20 सेंटीमीटर वर्षा बचेली में दर्ज की गई, जबकि रायपुर में 15 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई। लगातार बारिश के चलते राजधानी में जुलाई माह में अब तक 59 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 27 प्रतिशत अधिक है। वहीं पूरे प्रदेश में अब तक औसतन 59 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य से 12 प्रतिशत कम बताई गई है।

कई नदी-नाले उफान पर

मूसलाधार बारिश के कारण बस्तर, रायपुर, मध्य छत्तीसगढ़, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं। कई स्थानों पर जलभराव और मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

आगे बढ़ रहा है मौसम तंत्र

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार मध्य छत्तीसगढ़ और उससे लगे अंदरूनी ओडिशा के ऊपर बना गहरे अवदाब का क्षेत्र आगे बढ़ते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से आगामी दिनों में बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 30 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि दुर्ग संभाग और बिलासपुर संभाग के पश्चिमी जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान सतर्क रहने, जलभराव वाले क्षेत्रों और उफनते नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.