प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Updated on 10-07-2025 01:53 PM

रायपुर। प्रदेशभर में मानसून की अच्छी बारिश हो रही है. अब तक कम वर्षा की मार झेल रहे दुर्ग में 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश हुई है. दुर्ग में 13 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। उधर, राजधानी रायपुर में सुबह तेज बारिश हुई. स्कूल के लिए निकले कई बच्चे पूरी तरह भीगे. दोपहर और शाम में बारिश हुई. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रायपुर में गुरुवार को भी वर्षा होगी. वहीं मध्य छत्तीसगढ़ में निम्न दाब के प्रभाव से एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होगी। 11 जुलाई से वर्षा की तीव्रता कम होने की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार एक निम्न दाब का क्षेत्र गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे लगे झारखंड के ऊपर स्थित है. इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. वहीं मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर अमृतसर, चंडीगढ़, निजिमाबाद, शाहजहांपुर, कानपुर, डाल्टनगंज, गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित निम्न दाब के केंद्र और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। 

एक द्रोणिका उत्तर पूर्व अरब सागर से गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित निम्न दाब के केंद्र तक, दक्षिण गुजरात, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, ओड़िशा होते हुए 4.5 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है. एक द्रोणिका पश्चिम असम से तेलंगाना तक, दक्षिण छत्तीसगढ़ होते हुए 3.1 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश में 10 जुलाई को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने तथा एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की भी संभावना है. भारी वर्षा का क्षेत्र मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.