मप्र में जारी रहेगा झमाझम का दौर, सीहोर, रायसेन, मंडला समेत 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Updated on 03-08-2024 11:44 AM
भोपाल। झारखंड के ऊपर एक अबदाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून द्रोणिका राजस्थान, एमपी से होकर गुजर रही है। सौराष्ट्र और उससे लगे अरब सागर पर चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है। इसके साथ ही दक्षिणी गुजरात से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है। अलग-अलग स्थानों पर बनी इन पांच मौसम प्रणालियों के असर प्रदेश में पर्याप्त नमी आ रही है। इससे प्रदेश के तकरीबन तमाम भागों में बारिश का सिलसिला भी बरकरार है।

यहां जमकर बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग ने शनिवार को सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, भोपाल, जबलपुर समेत 35 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटों के दौरान सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, श्योपुर और शिवपुरी जैसे 12 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं भोपाल, शाजापुर, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, विदिशा, खंडवा, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, रतलाम, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, मैहर और सीधी समेत 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सतना, रीवा, मऊगंज, सिंगरौली, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, उज्जैन, देवास, इंदौर, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, नीमच और मंदसौर में भी तेज बारिश की संभावना है।

कहां, कितनी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक रायसेन में 88.4, पचमढ़ी में 54.4, भोपाल में 53.4, मलाजखंड में 47.8, रीवा में 33.4, सागर में 25.4, सतना में 23.7, सीधी में 22.6, नर्मदापुरम में 21.2 और उज्जैन व रतलाम में 20-20 मिमी बारिश दर्ज की गई।

ये वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरी झारखंड और उसके आसपास के इलाकों में बना अबदाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम झारखंड, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। मानसून की द्रोणिका बीकानेर, जयपुर, सतना, उत्तरी झारखंड और उसके आसपास के इलाकों में दबाव के केंद्र, बांकुरा, कैनिंग से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व की ओर गुजर रही है। पूर्व-पश्चिम द्रोणिका अब उत्तरी राजस्थान से उत्तरी मध्य प्रदेश होते हुए दक्षिणी असम तक जाती है, उत्तरी झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। नागालैंड और आस-पास के इलाकों में औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं दक्षिण गुजरात से केरल तट तक अपतटीय द्रोणिका भी बनी हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.