एमपी में भारी बारिश का कहर! प्रदेश के 8 जिलों में बाढ़ की चेतावनी, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Updated on 29-09-2024 12:03 PM
भोपाल: मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार को प्रदेश के एक दर्जन से भी अधिक जिलों में बारिश हुई। राजधानी भोपाल में भी झमाझम पानी बरसा। देश के अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से प्रदेश में नमी मिलने का सिलसिला बना हुआ है, इस कारण बारिश हो रही है। मौसम विशेषज्ञों ने रविवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, सोमवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है।

कहां कितनी बारिश


शनिवार सुबह 8:30 से शाम के 5:30 तक गुना में सर्वाधिक 22 मिली मीटर बारिश हुई। भोपाल में 18, नर्मदापुरम और इंदौर में 11, खरगोन में 2, रतलाम में 16, शिवपुरी में 2, उज्जैन में 11, दमोह और खजुराहो में 6.9, रीवा में 5, सतना में 7 और टीकमगढ़ में 8 मिलीमीटर बारिश हुई।

कहां कितना रहा तापमान?


बारिश में तेजी आने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे रिकॉर्ड हुआ। सर्वाधिक तापमान उमरिया में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भोपाल में 29.4, ग्वालियर में 30, इंदौर में 27.01, जबलपुर में 31.8, उज्जैन में 27.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

यहां बाढ़ और भारी बारिश का खतरा


मौसम विभाग ने रविवार को भी कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा जताया है। अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, मंदसौर, इंदौर, रतलाम, धार, उज्जैन जिलों में हल्की बाढ़ आ सकती है। वहीं राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में भारी बारिश हो सकती है।


बारिश की चेतावनी


इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, देवास, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुर कला, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, और पांढुर्णा जिला में भी पानी गिर सकता है।

औसत बारिश का आंकड़ा


1 जून से शुरू हुए मानसूनी सीजन से लेकर 28 सितंबर तक प्रदेश में औसत से 17 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी प्रदेश के जिलों में औसत से 13% ज्यादा, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 21% अधिक पानी बरस चुका है। प्रदेश में कुल 1106.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 945.2 मिमी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.