जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी : हिमाचल में 566 सड़कें बंद, कई इलाकों में बिजली गुल

Updated on 02-02-2024 12:14 PM

देश के उत्तरी राज्यों में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिन भारी बर्फबारी होगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन तक बर्फबारी का अलर्ट है। यहां 6 नेशनल हाईवे समेत 566 सड़कें बंद हो गई हैं। भारी बर्फबारी के कारण कई इलाकों में पावर सप्लाई भी कट गई है और लाहौल स्पीति में स्कूलों की छुट्टी भी कर दी गई है।

उधर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज होगी। वहीं, आज सुबह इन राज्यों में घना कोहरा भी देखने को मिला। दिल्ली में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 25 मीटर रह गई। इससे कई फ्लाइट्स प्रभावित हुईं और कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सकीं।

मौसम विभाग ने नॉर्थ ईस्ट के राज्यों (अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा) में आज बारिश की संभावना जताई है। वहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में कल बारिश का अलर्ट बताया है। राजस्थान के कुछ इलाकों में कल ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।

अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम?

  • 3 फरवरी से 5 फरवरी तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभवना है।
  • हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के साथ सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी हो सकती है।
  • हरियाणा पंजाब दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.