देश पर भारी टी-20 लीग:दुनिया के आधे क्रिकेटर लीग खेलने के लिए नेशनल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ने को तैयार

Updated on 01-12-2022 06:05 PM

दुनियाभर में एक के बाद एक शुरू हो रहीं फ्रेंचाइजी बेस्ड टी-20 लीग का असर खिलाड़ियों पर बढ़ता जा रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेटर्स की संस्था FICA ने अपने ताजा सर्वे में कहा कि 49% खिलाड़ी टी-20 लीग के लिए अपने देश के क्रिकेट बोर्ड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ने को तैयार हैं।

FICA ने 11 देशों के 400 से ज्यादा खिलाड़ियों का सर्वे किया। इस सर्वे में और भी कई हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। सबके बारे में एक-एक कर जानते हैं। सबसे पहले ग्राफिक में देखें दुनियाभर में कौन-कौन सी फ्रेंचाइजी लीग कब-कब होती हैं

49% के लिए देश से ऊपर टी-20 लीग
49% क्रिकेटर्स ने कहा- 'वे IPL, BBL जैसी फ्रेंचाइजी लीग खेलने के लिए देश का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी रिजेक्ट कर सकते हैं। अगर उन्हें इन लीग में अपने देश से ज्यादा पैसा मिले तो वे लीग खेलेना ही पसंद करेंगे।'

पिछले दिनों न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से अपना नाम वापस ले लिया, जिसके चलते उन्हें भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया। बोल्ट के साथी खिलाड़ी मार्टिन गप्टिल को खराब फॉर्म के चलते चुना नहीं गया। जिसके बाद वह विदेशी लीग खेलने चले गए। इस मानसिकता का असर अन्य स्टार खिलाड़ियों पर दिखा है। इससे कभी खिलाड़ियों को तो कभी उनके देश को नुकसान उठाना पड़ा है। कुछ उदाहरण देखिए...

स्टोक्स ने वनडे, मोईन ने टेस्ट छोड़ा
79% क्रिकेटर्स ने कहा- 'साल में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने की भी एक लिमिट होनी चाहिए।' पिछले कुछ सालों से बहुत ज्यादा क्रिकेट खेला जा रहा है। क्रिकेट का वर्कलोड मैनेज करने के लिए इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने वनडे से रिटायरमेंट ले लिया। उन्हीं के साथी खिलाड़ी मोईन अली ने भी 2021 में टेस्ट खेलना छोड़ दिया।

स्टोक्स ने कहा था- 'तीनों फॉर्मेट खेलना उनके लिए अब पॉसिबल नहीं है। बहुत ज्यादा क्रिकेट से उनकी बॉडी ने जवाब देना शुरू कर दिया है।' वहीं, मोईन ने कहा था- 'वनडे क्रिकेट धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। उन्हें डर है कि कुछ ही सालों में ये फॉर्मेट खत्म न हो जाए।'

आंद्रे रसेल वर्ल्ड कप टीम से बाहर हुए
2 बार का टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 स्टेज में क्वालिफाई नहीं कर सका था। वजह सामने आई कि वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में ग्लोबल टी-20 स्टार आंद्रे रसेल और सुनील नरेन जैसे खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया था। बोर्ड का कहना था कि ये खिलाड़ी विदेशी लीग खेलने के लिए देश को प्राथमिकता नहीं देते। इसीलिए उन्हें नेशनल टीम में नहीं चुना गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.