मोटा रिटर्न, टैक्स में बचत और नो पेनल्टी... एफडी में इनवेस्टमेंट का 1-2-3 फॉर्मूला जानते हैं आप!

Updated on 02-01-2023 07:17 PM
नई दिल्ली: आरबीआई (RBI) ने महंगाई को रोकने के लिए पिछले साल ब्याज दरों में पांच बार बढ़ोतरी की। इससे लोगों को लिए होम लोन समेत सभी तरह के लोन महंगे हो गए लेकिन फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वालों की चांदी हो गई है। कई बैंकों ने हाल में एफडी पर ब्याज दर में काफी बढ़ोतरी की है। कई बैंक एफडी पर सात फीसदी से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। सीनियर सिटीजंस के लिए तो यह रेट 8.3 फीसदी पहुंच चुका है। यानी यह अतिरिक्त कैश को एफडी में निवेश करने का सबसे सही समय है। यहां हम आपको उन तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिनके जरिए आप इलिक्विडिटी, प्रीमैच्योर विदड्रॉल पर पेनाल्टी और इनकम पर टैक्स की समस्या से निपट सकते हैं। स्मार्ट तरीके से निवेश करने और इसके लिए रणनीति बनाने से न केवल आप ज्यादा रिटर्न पा सकते हैं बल्कि इससे टैक्स और पेनल्टी भी बचा सकते हैं।
5nance.com के सीईओ और फाउंडर दिनेश रोहिरा ने कहा कि एक साथ मोटी रकम जमा करने के बजाय कई टेन्योर के लिए छोटी-छोटी रकम जमा की जानी चाहिए। हर डिपॉजिट के लिए तय लक्ष्य या फाइनेंशियल गोल होना चाहिए। इससे निवेश ज्यादा लिक्विड होगा। अगर आपने पांच साल की एफडी कराई है और तीन साल बाद आपको पैसों की जरूरत पड़ती है तो आपको एफडी तोड़ने पर 0.5 से एक फीसदी तक पेनल्टी देनी होगी। दूसरी ओर अगर आपके पास एक, दो, तीन और चार साल की चार छोटी-छोटी एफडी होगी तो आपके पास जरूरत के समय पैसा होगा और इसके लिए आपको पेनल्टी नहीं देनी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.