हेनरिक क्लासन ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास इस साल रिटायरमेंट की घोषणा करने वाले साउथ अफ्रीका के दूसरे क्रिकेटर

Updated on 09-01-2024 02:01 PM

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। वह वनडे और टी-20 खेलना जारी रखेंगे। क्लासन ने साउथ अफ्रीका के लिए सिर्फ चार टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 2019 में भारत के खिलाफ रांची में टेस्ट में डेब्यू किया था।

हेनरिक इस साल के शुरुआत में टेस्ट से संन्यास लेने वाले साउथ अफ्रीका के दूसरे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले डीन एल्गर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने केपटाउन में भारत के खिलाफ 3 जनवरी को दूसरे टेस्ट मुकाबले में अपना आखिरी टेस्ट खेला था।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी
हेनरिक ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा इंस्टाग्राम पर की। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, मैंने रेड बॉल (टेस्ट) क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। मैं इस फॉर्मेट से प्यार करता हूं। इससे रिटायरमेंट लेना आसान नहीं था। मैं कई रात सो नहीं पाया। इस पर काफी सोच- विचार करने के बाद मैंने संन्यास लेने की घोषणा की है। मैने मैदान के अंदर और बाहर कई चीजों का सामना किया। जिसने मुझे क्रिकेटर बनाया है। टेस्ट खेलना शानदार रहा और मुझे खुशी है कि मैंने देश का प्रतिनिधित्व कर सका।

साउथ अफ्रीका के लिए 54 वनडे और 43 टी-20 खेले
क्लासन ने कहा कि वह वनडे और टी-20 में खेलते रहेंगे। वह मौजूदा समय में साउथ अफ्रीका नेशनल टीम के हिस्सा हैं। क्लासन ने अफ्रीका के लिए अब तक कुल 54 वनडे और 43 टी- 20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 50 वनडे पारियों में 40.07 की औसत से 1723 और टी- 20 की 39 पारियों में 22.56 की औसत से 722 रन निकले हैं। क्लासन के नाम वनडे में चार शतक और छह अर्धशतक एवं टी- 20 में चार अर्धशतक है।

साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज
साउथ अफ्रीका भारत के खिलाफ सीरीज के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 फरवरी से 2 टेस्ट की सीरीज खेलेगा। इसके बाद टीम वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ भी खेलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.