नेपाल में छह लोगों को लेकर गायब हुआ हेलीकॉप्‍टर, टेक ऑफ के 15 मिनट बाद से ही कोई संपर्क नहीं

Updated on 11-07-2023 01:05 PM
काठमांडू: नेपाल की राजधानी काठमांडू से एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां पर त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ करने वाला मनांग एयर का हेलीकॉप्‍टर गायब हो गया है। हेलीकॉप्‍टर का टेक ऑफ करने के 15 मिनट बाद से ही कुछ पता नहीं लग पा रहा है। बताया जा रहा है कि इस पर छह लोग सवार हैं। मंगलवार सुबह इसने उड़ान भरी थी और तब से ही इसका कुछ अता-पता नहीं है। त्रिभुवन एयरपोर्ट के जनरल मैनेजर प्रताप बाबू तिवारी ने बताया कि कॉल साइन 9एन-एएमवी वाला हेलीकॉप्‍टर का टेक ऑफ करने के 15 मिनट बाद ही संपर्क टूट गया था।

हेलीकॉप्‍टर की तलाश जारी
नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने कहा कि हेलीकॉप्‍टर ने सुबह 9:45 बजे सोलुखुम्बु के सुरकी से राजधानी के लिए उड़ान भरी थी। एयरपोर्ट के प्रवक्‍ता टेकनाथ सितौला ने कहा, 'सूचना मिली है कि मनांग एयर का हेलीकॉप्‍टर संपर्क से बाहर है, टावर से कोई संपर्क नहीं है। वह लामजुरा के करीब था तो खबर मिली कि हेलीकॉप्‍टर को वाइबर पर सिर्फ 'हैलो' मैसेज मिला है। फिलहाल तलाश जारी है।' एयरपोर्ट के सूत्रों की मानें तो हेलीकॉप्‍टर को सीनियर पायलट कैप्‍टन चेत गुरुंग उड़ा रहे थे। बताया जा रहा है कि इस पर सवार सभी नागरिक विदेशी हैं।

भारतीय की मौत के बाद सस्‍पेंड लाइसेंस
साल 2018 में एक भारतीय कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्री की मौत के बाद इस मनांग एयर का हेलीकॉप्‍टर लाइसेंस सस्‍पेंड कर दिया गया था। तीर्थयात्री हिल्सा क्षेत्र में उस समय मृत्‍यु का शिकार हुआ जब हेलीपैड पर हेलीकॉप्‍टर के पिछले ब्लेड की चपेट में आ गया था। हालांकि वह निलंबन अस्थायी था। नेपाल की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया था कि उयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (एओसी) हासिल करने के बाद मनांग एयर को व्यावसायिक रूप से उड़ान भरने का लाइसेंस मिला था।

एओसी वह प्रमाण होता है जो राज्‍य की तरफ से मिलता है। इसके तहत यह साबित होता है कि ऑपरेटर न्यूनतम स्तर पर अंतरराष्‍ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन की शर्तों के तहत सुरक्षा उद्देश्यों को पूरा करने में सक्षम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र में बेहद दमदार भाषण दिया है। उन्होंने दुनिया के सबसे मंच पर वैश्विक ताकतों को आइना दिखाते हुए कहा 'हम उस…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अपने संबोधन में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर तीखा हमला बोला है। नेतन्याहू ने ममदानी को न्यूयॉर्क…
 25 September 2026
रोम: इटली की सरकार ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी की कैबिनेट ने गुरुवार को इस मामले में आदेश पारित किया है।…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान के बीच अहम मुलाकात हुई है। इस दौरान दोनों…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने यूएपीए (UAPA) कानून के तहत हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर भारत सरकार पर निशाना साधा है। करीब 9 साल…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी को एक अहम यूरोपीय देश का साथ मिला है। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने सुरक्षा…
 25 September 2026
संयुक्त राष्ट्र: ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने परमाणु बम को नापाक बताते हुए उसको बनाने की किसी भी महत्‍वाकांक्षा को पूरी तरह से खारिज किया है। ईरानी राष्‍ट्रपति ने…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
Advt.