तेलंगाना बिजनेसमैन की हेलिकॉप्टर पूजा:हैदराबाद से 100 किमी. दूर मंदिर पहुंचे

Updated on 16-12-2022 05:51 PM

भारत में नए खरीदे वाहनों की पूजा कराने की परंपरा है। लोगों का अपने दोपहिया या चारपहिया वाहन को खरीदने के बाद मंदिर लेकर आना आम है, लेकिन तेलंगाना के एक बिजनेसमैन हेलीकॉप्टर खरीदने के बाद इसकी पूजा कराने के लिए मंदिर पहुंचे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैदराबाद से करीब 100 किलोमीटर दूर एक मंदिर में तीन पुजारियों ने इसकी पूजा की।

यदाद्री मंदिर में पूजा
करीब 47 करो़ड़ कीमत के इस हेलीकॉप्टर (एयरबस ACH 135) को प्रतिमा ग्रुप के मालिक बोइनपल्ली श्रीनिवास राव ने खरीदा है। वो इसे श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी को समर्पित यदाद्री मंदिर में पूजा के लिए ले गए थे। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया था। प्रतिमा ग्रुप की मौजूदगी इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग, टेलीकॉम सेक्टर, हेल्थ और एजुकेशन समेत अन्य क्षेत्रों में है।

H135 लगभग हर जगह लैंड होने में सक्षम
एयरबस के सबसे सफल हल्के रोटरक्राफ्ट में से एक के रूप में, H135 अपने कॉम्पैक्ट बिल्ड, लो साउंड लेवल, रिलायबिलिटी के लिए जाना जाता है।' ट्विन-इंजन कैटेगरी में इस हेलीकॉप्टर की ऑपरेटिंग और मेंटेनेंस कॉस्ट भी सबसे कम है। यह अपनी कैटेगरी के अन्य हेलीकाप्टरों की तुलना में लंबी दूरी पर अधिक पेलोड के साथ कई तरह के मिशन परफॉर्म कर सकता है और लगभग हर जगह लैंड कर सकता है।

क्यों कराई जाती है वाहन पूजा?
हिंदू धर्म में वाहन को भगवान गरुड़ का स्वरूप माना गया है। कहा जाता है कि गरुड़ भगवान की कृपा से ही व्यक्ति यात्राएं करता है। इसीलिए मान्यता प्रचलित है कि नया वाहन खरीदने पर इसकी पूजा जरूर करनी चाहिए। माना जाता है कि इससे व्यक्ति यात्रा के दौरान सुरक्षित रहता है। वाहन पूजा करने से गाड़ी किसी दुर्घटना का शिकार नहीं होतीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.