हैलो आइजैक न्यूटन विराट की फील्डिंग पर नहीं हुआ आनंद महिंद्रा को भरोसा, नए नियम की कर दी मांग

Updated on 19-01-2024 01:35 PM
नई दिल्ली: मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने विराट कोहली के बेंगलुरु में खेले गए तीसरे भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच के दौरान एक छक्का रोकने के शानदार प्रदर्शन पर चुटीले अंदाज में ट्वीट किया। उन्होंने मजाक में कहा कि क्या 'एंटी-ग्रेविटी' के इस फेनोमेनन को समझाने के लिए कोई नया फिजिक्स का नियम बनाना चाहिए? उस रोमांचक मैच को दूसरे सुपर ओवर में भारतीय टीम ने अपने नाम किया ता।

विराट ने छक्का रोका

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी के 17वें ओवर में, करीम जनत को भारतीय ऑफ-स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर की धीमी गेंद मिली, जिसे उन्होंने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से मारने की कोशिश की। जनत का बल्ला अच्छा लगा और गेंद बाउंड्री के पार छक्का लगने वाली लग रही थी। लेकिन कोहली ने बिल्कुल सही समय पर छलांग लगाकर गेंद को पकड़ लिया और उसे बाउंड्री पार जाने से पहले ही वापस फेंक दिया। अपने इस प्रयास से उन्होंने 5 महत्वपूर्ण रन बचाए, जो मैच के अंत में बड़े काम आए क्योंकि मैच टाई हो गया था।

आनंद महिंद्रा ने फोटो की फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'हैलो, आइजैक न्यूटन! क्या आप इस एंटी-ग्रेविटी के फेनोमेनन को समझाने के लिए फिजिक्स का एक नया नियम बनाने में हमारी मदद कर सकते हैं?'

विराट ने जीता फील्डिंग मेडल

विराट कोहली इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। अपनी पारी की पहली ही गेंद पर उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।लेकिन फील्डिंग से बड़ा अंतर पैदा दिया। पहले सुपर ओवर में उन्होंने इनफॉर्म गुलब्दीन नईब को रन आउट किया था। विराट कोहली को सीरीज के बेस्ट फील्डर का ड्रेसिंग रूम अवॉर्ड भी मिला। टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने विराट को मेडल दिया। इंदौर में हुए सीरीज के दूसरे मैच में वह अच्छी लय में बैटिंग कर रहे थे। वह विराट इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.