जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन लश्कर का मददगार गिरफ्तार:PoK का रहने वाला है

Updated on 23-08-2024 01:39 PM

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गुरुवार (22 अगस्त) की शाम गिरफ्तार किया। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मददगार है। उसकी पहचान जहीर हुसैन शाह के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) का रहने वाला है। सुरक्षाबलों ने उसे LoC पर चकन दा बाग के पास वाले इलाके में घुसपैठ के बाद पकड़ा। घुसपैठिए से अभी पूछताछ की जा रही है।

दूसरी तरफ, कठुआ बॉर्डर पर जांडोर इलाके में गुरुवार (22 अगस्त) रात में दो लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आखिरी रिपोर्ट मिलने तक सर्च ऑपरेशन जारी था।

पीर पंजाल रेंज में स्पेशल फोर्स के 500 से ज्यादा जवान तैनात
सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि भारतीय सेना और सुरक्षाबलों ने आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए पीर पंजाल रेंज के दक्षिण इलाकों में 10 से ज्यादा बटालियन और 500 से ज्यादा स्पेशल फोर्स के जवानों को तैनात किया है।

पाकिस्तानी सेना जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को फिर से जिंदा करने की कोशिश कर रही है। उनके इरादों को फेल करने के लिए भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पीर पंजाल के दक्षिण में ऊंचे इलाकों में सुरक्षाबलों को फिर से तैनात किया है।

सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने जंगली इलाकों में गुफाओं और अंडरग्राउंड ठिकानों में छिपे आतंकियों को बाहर निकालने के लिए भी सैनिकों को तलाशी के लिए भेजा है। सेना ऊंचे इलाकों पर आतंकियों की तलाश कर रही है, ताकि वे नीचे आकर नागरिकों और सुरक्षाबलों पर हमला न कर सकें।

19 अगस्त को आतंकियों की फायरिंग में CRPF इंस्पेक्टर की मौत

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सोमवार (19 अगस्त) को आतंकियों की फायरिंग में CRPF इंस्पेक्टर की मौत हो गई। CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की जॉइंट ऑपरेशन टीम रामनगर के चील इलाके में रूटीन पेट्रोलिंग पर थी, उसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी की। CRPF इंस्पेक्टर की पहचान कुलदीप कुमार (54) के रूप में हुई है। वह हरियाणा के रहने वाले हैं।

जम्मू-कश्मीर में 20 अगस्त से चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से एक दिन पहले यह आतंकी वारदात हुई। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर 3 फेज में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। 20 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी हो गए हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.