प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का हेल्पलाइन नम्बर 14408 जारी

Updated on 20-05-2025 11:50 AM

बेमेतरा। अल्पपोषित माता अधिकांशतः कम वजन वाले शिशुओं को जन्म देती है, जब कुपोषण गर्भाशय में ही शुरू हो जाता है, तो पूरे चक्र में चलता रहता है। उपरोक्त परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अनुसरण में देश के सभी जिलों में 01 जनवरी 2017 से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के नाम से एक नवीन एवं महत्वपूर्ण योजना लागू की गई है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत 2025 में साफ्टवेयर में आम जन मानस की सुविधाओं हेतु दो नये ऑप्शन जोड़े गये है।

जिसके माध्यम से हितग्राही अपने मोबाईल फोन के माध्यम से अपने आवेदनों की स्थिति की जांच कर सकते है एवं किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर शिकायत भी कर सकते है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हेल्पलाईन नम्बर 14408 पर भी संपर्क कर सकते है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत 2024-25 में जिले में 9145 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाकर 1 करोड़ 38 लाख 54 हजार रू. प्रदाय किया गया है। योजना अन्तर्गत प्रथम बच्चे के जन्म पर 2 किश्तों में 5 हजार एवं द्वितीय संतान बालिका होने पर एकमुश्त 6 हजार रू. प्रदान किये जाने का प्रावधान है। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु निकटतम आंगनबाड़ी केन्द्र से सम्पर्क कर सकते है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.